मिशन शक्ति: वेबिनार में दी गईं महिला सुरक्षा से जुड़ी विधिक जानकारियां

लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य कर विभाग की ओर से लखनऊ मंडल कार्यालय द्वारा गुरुवार ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय महिला शक्ति की ओर से किए गए इस वेबिनार में एडीशनल कमिश्नर राज्य सुधा वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:53 AM (IST)
मिशन शक्ति: वेबिनार में दी गईं महिला सुरक्षा से जुड़ी विधिक जानकारियां
लखनऊ में वाणिज्यकर और राज्यकर विभाग ने आयोजित किया गया वेबिनार।

लखनऊ, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत  राज्य कर विभाग की ओर से लखनऊ मंडल कार्यालय द्वारा गुरुवार ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय महिला शक्ति की ओर से किए गए इस वेबिनार में एडीशनल कमिश्नर राज्य सुधा वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के संबंध में व्यवहारिक जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने विभाग में तैनात महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन किया। वेबिनॉर की गेस्ट स्पीकर प्रो. सुनीता चौहान राठौर द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विधिक जानकारियां उपलब्ध कराईं। विधिक प्रावधानों पर ज्ञानवर्द्धक चीजें साझा कीं। वेबिनॉर में राज्य कर लखनऊ मंडल कार्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान के सौ से अधिक विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिलीप कुमार श्रीवास्तव एवं विवेक कुमार की मौजूदगी रही। इस गोष्ठी में एडिशनल कमिश्नर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र कुमार शुक्ला, ब्रजेश मिश्र के अलावा सहायक कमिश्नर अंचल अग्रवाल, कामना दुबे शुक्ला एवं अंकिता सिंह मौजूद रहीं।

वाणिज्यकर कार्यालय में महिला शक्ति को दी गई जानकारी, ली शपथ

जासं: मीराबाई मार्ग स्थित वाणिज्यकर भवन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक बैठक हुई। इसमें विभागीय महिलाकर्मियों ने हिस्सा लिया। महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, महिला अपराध से बचाव को लेकर जानकारियां दी गईं। महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सरकार की ओर से चल रही मिशन महिला शक्ति के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया गया। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिलीप कुमार श्रीवास्तव, एडीशनल कमिश्नर विवेक कुमार, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा की शपथ भी ली।

chat bot
आपका साथी