कांग्रेस समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव के नेतृत्व पर जताया विश्वास

समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई की उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:20 PM (IST)
कांग्रेस समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव के नेतृत्व पर जताया विश्वास
कांग्रेस समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। पटेलनगर बीसलपुर, पीलीभीत निवासी डा. सुरेंद्र गंगवार, वाराणसी कैंट के सोनारपुरा शिवाला रोड निवासी डा. अजय चौरसिया व कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए पिछड़ा वर्ग मंडल प्रभारी मीरजापुर चित्रकूट निवासी बच्छराज सिंह मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई की उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के मौलाना इकबाल राष्ट्रीय अध्यक्ष : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नेहा यादव व महासचिव पद पर संदीप सिंह स्वर्णकार को नामित किया है। इसी तरह से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यामीन खान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी को बनाया है। दोनों के पदाधिकारियों को कार्यकारिणी गठित करने के लिए अनुमोदन के साथ प्रस्ताव मांगा है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी को बनाया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर उन्हें नामित किया है। सपा की सरकार में मोहम्मद शकील नदवी राज्य भंडारण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पद पर रहे हैं। मोहम्मद शकील नदवी ने लखनऊ के नदवा कालेज से आलिम और गंजमुरादाबाद उन्नाव के मदरसा मिफ्ताउल उलूम से हिफ्ज़ किया है।

विजयदशमी की दी बधाई : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में आए व्यापारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं, अल्पसंख्यकों तथा कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर विजयदशमी की बधाई दी। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है।

18 को मुजफ्फरनगर जाएंगे अखिलेश : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां डीएवी इंटर कालेज बुढ़ाना मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी