चुनाव बाद महंगे हो जाएंगे एलडीए के फ्लैट और प्लाट

छह साल बाद होगी एलडीए कमेटी मीटिंग सेक्टर रेट में बढ़ोतरी से महंगे हो सकते हैं फ्लैट और प्लाट।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 09:52 AM (IST)
चुनाव बाद महंगे हो जाएंगे एलडीए के फ्लैट और प्लाट
चुनाव बाद महंगे हो जाएंगे एलडीए के फ्लैट और प्लाट

लखनऊ, ऋषि मिश्र। चुनाव बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण की संपत्तियों में 15 से बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। एलडीए करीब छह साल बाद जून में अपने क्षेत्र में सेक्टर रेट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर करने जा रहा है। गोमती नगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, मानसरोवर जैसी योजनाओं पर इसका असर पड़ेगा। एलडीए ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

एलडीए ने सेक्टर रेट में बढ़ोतरी आखिरी बार एक फरवरी 2013 को की थी। इसके बाद से अब तक ये रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। मगर, चुनाव बाद एक बार फिर दरों की समीक्षा की जाएगी। इस बार दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। चुनाव बाद इस संबंध में गठित कमेटी की मीटिंग होगी। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि दरों की समीक्षा अब तय है। इस बार रेट बढ़ाए जाएंगे।

छह साल में कई कॉलोनियां हो गईं कम : एलडीए की कई कॉलोनियां पिछले छह साल में नगर निगम को हैंडओवर हो चुकी हैं। इसलिए वहां पर अब डीएम सर्किल रेट लग रहा है। इनमें शारदा खंड, रतनखंड, कानपुर रोड सेक्टर आई और जे, जानकीपुरम सेक्टर जे और एच, गोमती नगर विभूतिखंड, विकल्पखंड, विराजखंड, वैभवखंड, नेहरू एन्क्लेव और विपिनखंड शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी