पूर्व मंत्री के भवन में चल रहा था अवैध रेस्टोरेंट, LDA ने जड़ा ताला

गोमती नगर में एलडीए ने दो रेस्टोरेंट बंद कराए। एक रेस्टोरेंट पूर्व मंत्री अंगद यादव के भवन में संचालित हो रहा था। संचालकों को बोर्ड भी हटाने के निर्देश दिए थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:56 PM (IST)
पूर्व मंत्री के भवन में चल रहा था अवैध रेस्टोरेंट, LDA ने जड़ा ताला
पूर्व मंत्री के भवन में चल रहा था अवैध रेस्टोरेंट, LDA ने जड़ा ताला

लखनऊ, जेएनएन। एलडीए ने गोमती नगर में दो रेस्टोरेंट बंद करा दिए हैं। दोनों रेस्टोरेंट को बोर्ड हटाने के लिए भी कहा गया है। इनमें से एक रेस्टोरेंट पूर्व मंत्री अंगद यादव के भवन में संचालित है। अंगद यादव आजमगढ़ में निजामाबाद के बसपा काल में विधायक रहे हैं। भवन के बाहर अंगद यादव के नाम की पट्टिका भी लगाई गई है।

एलडीए के अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5/182, विपुल खंड में होगवट्र्स एक्सप्रेस रेस्टोरेंट और 5/174, विपुल खंड, गोमती नगर तंदुरिया रेस्टोरेंट के बोर्डों को हटवाया गया और रेस्टोरेंट बंद करने को कहा गया है। दोनों पर मानकों के उल्लंघन का आरोप है।

रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने रेस्टोरेंट नहीं बंद किए तो उनके रेस्टोरेंट सील कर दिए जाएंगे। तंदूरिया रेस्टोरेंट उस भवन में है, जहां बाहर अंगद यादव के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है। दूसरी ओर, विवेकखंड 4/546 गोमती नगर में शशि अग्रवाल व शिल्पी अग्रवाल के अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया है। सील परिसर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया।

chat bot
आपका साथी