लखनऊ में नौ परियोजनाओं का लोकार्पण, अमीनाबाद बाजार को मिली फायर स्टेशन की सौगात

प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा व्यापारियों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन व्यापारियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। फायर स्टेशन की स्थापना से अब यहां 24 घंटे दमकल वाहनों की मौजूदगी रहेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:31 AM (IST)
लखनऊ में नौ परियोजनाओं का लोकार्पण, अमीनाबाद बाजार को मिली फायर स्टेशन की सौगात
विधि मंत्री ने किया 50.21 लाख रुपये की लागत से नौ परियोजनाओं का लोकार्पण।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अपने विधान सभा क्षेत्र अमीनाबाद में अग्निशमन वाहन शेड एवं फायर स्टेशन सहित करीब 50.21 लाख रुपये की लागत से नौ विकास परियोजाओं का लोकार्पण किया। इनमें इण्टरलॉकिंग कार्य, जल निकासी, फर्श निर्माण, सीसी रोड, समरसेबिल पम्प, बोरिंग, पानी की टंकी आदि प्रमुख रूप से हैं। लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन व्यापारियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। फायर स्टेशन की स्थापना से अब यहां 24 घंटे दमकल वाहनों की मौजूदगी रहेगी। अब आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की धन हानि एवं जनहानि नहीं होगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हर वक्त तैयार है।

इस दौरान अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, विनोद अग्रवाल, उत्तम कपूर, प्रभु जालान, संजय कपूर, अजय रस्तोगी, संजय जेसवानी, सुरेश छबलानी के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने विधि मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र आदि कई प्रमुख व्यापारी नेताओं की मौजूदगी रही। व्यापारियों ने उन्हें श्रीराम दरबार भेंट किया। अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, मुख्य अभियंता नगर निगम, महेश चन्द्र वर्मा, पीके सिंह, किशोरी लाल, पार्षद मुकेश सिंह, उप सभापति रजनीश गुप्ता, रमेश तूफानी, दीपक सोनकर मौजूद रहे।

व्यापारियों ने दिए सुझाव झंडेवाला पार्क के नीचे आधी पार्कि‍ंग का जीर्णोद्धार करते हुए इस पार्क को पूरी तरह पाॄकग में तब्दील किया जाए। पार्क‍िंग में लाईट की व्यवस्था हो। दीवारों की मरम्मत करा टपक रहे पानी को रोका जाए। पार्क‍िंग के लिए पीछे का गेट खोला जाए जहां पुरानी गाडिय़ां खड़ी है। टू-व्हीलर पाॄकग अव्यवस्थित है। दुकानों के सामने अगर कोई गाड़ी खड़ी है तो उसका चालान ना किया जाए। सड़कों की मरम्मत कराई जाए। लखनऊ में आतंकी घटनाओं से अमीनाबाद जैसे बड़े मार्केट को सुरक्षित रखने के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किया जाए। अमीनाबाद के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही खड़े हों। बाजारों में बिजली के तारों को भूमिगत कराया जाए। अमीनाबाद रोड गणेशगंज एवं फतेहगंज में शौचालय बनवाया जाए।

chat bot
आपका साथी