Eid Moon Sighting Time: जानिए इस बार कब मनाई जाएगी ईद, आपके शहर में कितने बजे होंगे चांद के दीदार

Ramadan Eid Moon Sighting Time In India सउदी अरब की ओर से जब चांद दिखने का ऐलान कर दिया जाता है तो पूरी दुनिया में लोक ईद मनाते हैं। इसी को मानते हुए भारतीय मुसलमान भी सउदी अरब में चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाते हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 10:25 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:14 PM (IST)
Eid Moon Sighting Time: जानिए इस बार कब मनाई जाएगी ईद, आपके शहर में कितने बजे होंगे चांद के दीदार
इबादत का महीना रमजान का 27वां रोजा सोमवार को पूरा हो चूका है। अब ईद के चांद का इंतजार है।

लखनऊ, जेएनएन। Ramadan Eid Moon Sighting Time In India: इबादत का महीना रमजान का 27वां रोजा सोमवार को पूरा हो चूका है। अब सभी को ईद के चांद का इंतजार है। बुधवार या गुरुवार को चांद दिखने पर ईद-उल-फित्र या ईद का त्योहार मनाया जाएगा, यह चांद के दीदार होने पर निर्भर करता है। सउदी अरब के मुसलमान 12 मई को चांद का दीदार करने की कोशिश करेंगे। बुधवार रात को यदि चांद दिख जाता है तो अरब देशों में 13 मई को ईद मनाई जाएगी और यदि चांद नहीं दिखता तो 14 मई को ईद का पर्व मनाया जाएगा। भारतीय मुसलमान भी सउदी अरब में चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाते हैं। गुरुवार या शुक्रवार को चांद दिखने पर ईद का त्योहार मनाया जाएगा। 

इस बार मंगलवार को चांद नहीं दिखा। ऐसे में बुधवार को चांद का दीदार करने के बाद गुरुवार 13 मई को ईद-उल-फित्र यानी रमजान महीने का आखिरी दिन मनाया जाए। ईद के त्योहार के दिन लोग ईद की नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को ईदी बांटते हैं, सेवइयां खिलाते हैं, गले मिलते हैं। इसके अलावा लोग अपनों को ईद की मुबारकबाद भी देते हैं। इस मौके पर जकात करने का भी बहुत महत्व है। जकात को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना गया है। हर साल ईद का पर्व 10-11 दिन पहले पड़ता है, जो कि ईद के चांद पर निर्भर होता है।

चूंकि देश के साथ प्रदेश भी कोरोना के संकट से जूझ रहा है, लिहाजा इसका असर अब ईद पर पड़ता दिख रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि गले व हाथ मिलाने की बजाय इस बार बोलकर ईद की मुबारकबाद दें। यदि कहीं जमात में नमाज हो रही है तो लाइन का गैप रखें और एक पंक्ति में नमाजी एक एक मीटर की दूरी पर खड़े हों।

ईद का त्योहार अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जा सकता है। हालांकि सउदी अरब की ओर से जब चांद दिखने का ऐलान कर दिया जाता है तो पूरी दुनिया में लोक ईद मनाते हैं। इसी को मानते हुए भारतीय मुसलमान भी सउदी अरब में चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाते हैं। 12 मई यानी आज शाम को भारत में भी लोग ईद के चांद का दीदार कर सकेंगे।

लखनऊ में चांद निकलने का समय : 05:37 AM से 7:18 PM तक कानपुर में चांद निकलने का समय : 05:40 AM से 7:20 PM तक वाराणसी में चांद निकलने का समय : 05:31 AM से 7:07 PM तक गोरखपुर में चांद निकलने का समय : 05:28 AM से 7:08 PM तक आगरा में चांद निकलने का समय  05:49 AM से 7:31 PM तक मेरठ में चांद निकलने का समय  05:47 AM से 7:36 PM तक मुरादाबाद में चांद निकलने का समय : 05:43 AM से 7:31 PM तक मथुरा में चांद निकलने का समय 05:51 AM से 7:34 PM तक गाजियाबाद में चांद निकलने का समय : 05:49 AM से 7:36 PM तक
chat bot
आपका साथी