लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हौसले की जरूरत : पद्मश्री अशोक चक्रधर

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या में कुलपति ने पद्मश्री से मुलाकात कर किया सम्मानित । दीक्षा समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 85 छात्र-छात्राओं को देंगे मेडल।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:12 AM (IST)
लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हौसले की जरूरत : पद्मश्री अशोक चक्रधर
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या में कुलपति ने पद्मश्री से मुलाकात कर किया सम्मानित।

लखनऊ, जेएनएन। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्रोतों से अधिक हौसले की जरूरत होती है। हौसला जब तक हमारे अंदर नहीं होगा तबतक हम लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकते। रविवार को यह बातें पद्मश्री अशोक चक्रधर ने कहीं। मौका था ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के दीक्षा समारोह की पूर्व संध्या का। पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने पद्मश्री से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। 

इस दौरान प्रो. अशोक चक्रधर ने कहा कि भाषा और तकनीक के मेल से शिक्षा के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्रोतों से अधिक हौसले की आवश्यकता होती है। गूगल सर्च के इस दौर में सूचनाओं के पुष्टिकरण के लिए स्थानीय स्तर के सर्च इंजन विकसित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही इस बात पर बल दिया कि यदि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित और प्रसारित करना है तो भाषाविदों को टेक्नोलाजी इनेबल्ड बनाना होगा। प्रो. अशोक चक्रधर सोमवार को विवि में होने वाले दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि हैं। उन्हें डी-लिट की मानद उपाधि दी जाएगी। इस दौरान विविके डीन, आचार्य, सह-आचार्य,  सहायक आचार्य, अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

राज्यपाल और डिप्टी सीएम 85 छात्र-छात्राओं को देंगे मेडल:  दीक्षा समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान विवि के विभिन्न विभागों के 85 छात्र-छात्राओं को मेडल दिया जाएगा। इनमें से 40 पदक छात्राओं और 45 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन उपहार का वितरण भी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी