Black Fungus: बरसात में ब्लैक फंगस का खतरा अधिक, गर्म और आद्र मौसम में बीमारी के फैलाव की संभावना

पोस्ट कोविड मरीजों के लिए यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना से उबरने के बाद भी आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। केजीएमयू के डाक्टरों का तर्क है कि गर्मी और नमी के कारण ही फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 09:45 AM (IST)
Black Fungus: बरसात में ब्लैक फंगस का खतरा अधिक, गर्म और आद्र मौसम में बीमारी के फैलाव की संभावना
ब्लैक फंगस के अकेले केजीएमयू में अब तक 458 मामले सामने आए हैं।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। पोस्ट कोविड मरीजों के लिए यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना से उबरने के बाद भी आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। कोरोना से ठीक हुए उन मरीजों में जिनकी इम्युनिटी कम है, उन्हें ब्लैक फंगस अपना निशाना बना रहा है। इसके तेजी से बढऩे के पीछे मौसम का असर भी सामने आ रहा है। डाक्टरों का तर्क है कि गर्मी और नमी के कारण ही फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। यही कारण है, कम इम्युनिटी वाले पोस्ट कोविड मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं। 

अकेले केजीएमयू में रिपोर्ट हुए अब तक 458 मामलेः ब्लैक फंगस के मामलों को देखा जाए तो अकेले केजीएमयू में अब तक 458 मामले सामने आए हैं। इनमें करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं रोजाना औसतन रिपार्ट करने वाले मरीजों की संख्या पांच है। 

क्या करें

अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने पर फोकस करें। इसके लिए फल और हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। आद्रता वाले माहौल से खुद को दूर रखें।

यह न करें

बासी भोजन करने से बचें। शरीर पर फंगल संबंधी समस्या दिखने पर उसे अनदेखा न करें। तत्काल डाक्टर को दिखाएं।

लक्षण: सिर दर्द, जी मचलाना, नाक बंद होना आदि।

हॉट और ह्यूमिडिटी वाले मौसम में फंगस के बढऩे के क्षमता बढ़ जाती है। जो मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में उनमें सीवियरिटी बढ़ सकती है। ऐसे में पोस्ट कोविड मरीज को अपने इम्युनिटी पर विशेष ध्यान देना होगा-डा.सुधीर, प्रवक्ता, केजीएमयू

chat bot
आपका साथी