Kalyan Singh: अयोध्या राम मंदिर जाने वाले मार्ग सहित छह जिलों में मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह के नाम सड़क

Tributes To Kalyan Singh उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है। सरकार कल्याण सिंह की कर्मभूमि माने जाने वाले अलीगढ़ में एयरपोर्ट का नामकरण भी कल्याण सिंह एयरपोर्ट कर सकती है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 10:43 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:34 PM (IST)
Kalyan Singh: अयोध्या राम मंदिर जाने वाले मार्ग सहित छह जिलों में मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह के नाम सड़क
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह

लखनऊ, जेएनएन। देश में आदर्श तथा मूल्यों की राजनीति करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के कद का लोगों को अब अहसास हो रहा है। शनिवार को उनके निधन के बाद से अब तक लोगों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन के साथ ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा काम किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या सहित छह जिलों लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, प्रयागराज में एक-एक महत्वपूर्ण सड़क का कल्याण सिंह मार्ग नामकरण किया जाएगा। सड़क अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी। इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

राम मंदिर आंदोलन में स्वर्गीय कल्याण सिंह का बलिदान किसी से छिपा नहीं है। राम मंदिर के लिए उन्होंने सीएम की कुर्सी तक छोड़ दी थी। राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उनके इस बलिदान के लिए सरकार ने उन्हें खास सम्मान दिया है। यूपी की कई सड़कें अब कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएंगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर अब लोक निर्माण विभाग जल्द कागजी प्रक्रिया को पूरी करेगा। अधिकारियों को भी इस बाबत जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार कल्याण सिंह की कर्मभूमि माने जाने वाले अलीगढ़ में एयरपोर्ट का नामकरण भी कल्याण सिंह एयरपोर्ट कर सकती है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। राम भक्त बाबू जी श्री कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। 

यह भी पढ़ें:LIVE- Last Journey of Kalyan Singh: अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह, पैतृक गांव में दर्शन करेंगे लोग

chat bot
आपका साथी