लखनऊ में दो चर्चित मामलों में अहम सुनवाई आज, IPS अरविंद सेन कर सकते हैं सरेंडर

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दो चर्चित मामलों में होगी सुनवाई। पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का मामले में फरार आइपीएस अरविंद सेन कर सकते हैं आत्मसमर्पण। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर की जमानत अर्जी का होगा फैसला।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:10 AM (IST)
लखनऊ में दो चर्चित मामलों में अहम सुनवाई आज, IPS अरविंद सेन कर सकते हैं सरेंडर
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दो चर्चित मामलों में आज होगी सुनवाई।

लखनऊ, जेएनएन। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच बुधवार को दो चर्चित मामलों में अहम सुनवाई होगी। फरार आइपीएस अरविंद सेन बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। अरविंद सेन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है, जिसकी सुनवाई आज होनी है। अरविंद सेन पर इनाम घोषित किया जा चुका है और पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही है। 

उधर, भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपित बसपा के तत्कालीन महासचिव और नसीमुद्दीन सिद्दीक और पूर्व अध्यक्ष रामअचल राजभर की जमानत अर्जी पर भी बुधवार को सुनवाई की जानी है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय दोनों की अर्जी पर बुधवार को फैसला सुनाएंगे। दोनों आरोपितों को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित किया था और उनकी संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद दोनों आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण किया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया था।

कुर्की से बचने के लिए अरविंद सेन ने की सरेंडर अर्जी: आरोपित ने कुर्की से बचने के लिए सरेंडर की अर्जी दी है। अरविंद सेन को 23 जनवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था। कुर्की का नोटिस जारी होने के बावजूद अरविंद सेन उपस्थित नहीं हुए। पुलिस अयोध्या स्थित आरोपित की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने अरविंद के नाम से दर्ज संपत्तियों का ब्योरा निकाला है। 

इस मामले में आरोपित हैं अरविंद सेन: पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले में अरविंद सेन आरोपित हैं। तत्कालीन सीबीसीआइडी के पद पर रहते हुए अरविंद सेन ने इंदौर के व्यापारी को धमकाया था और टेंडर की जांच होने की बात कही थी। इसके लिए अरविंद सेन को आरोपितों ने मोटी रकम भी दी थी। आरोपितों ने अरविंद के खाते में रुपये स्थानांतरित किए थे।

chat bot
आपका साथी