बाहुबली MLA मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा, जुटाए गए कई साक्ष्य Lucknow News

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का बेटा है अब्बास। अब्बास अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर तीन रायफल दो बंदूक व एक पिस्टल हासिल किये जाने के तथ्यों की पुलिस छानबीन कर रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:33 AM (IST)
बाहुबली MLA मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा, जुटाए गए कई साक्ष्य Lucknow News
बाहुबली MLA मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी पर और कसेगा पुलिस का शिकंजा, जुटाए गए कई साक्ष्य Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के एक ही लाइसेंस पर पांच असलहे खरीदने के मामले में पुलिस ने कई और साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र पर निर्णय आने के बाद आगे बढ़ सकेगी। वहीं पुलिस ने अब्बास अंसारी की तरह कई और लोगों के अपने शस्त्र लाइसेंस को दूसरे राज्य ट्रांसफर करवाकर उस पर नियम से अधिक हथियार खरीदने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कई राज्यों से लखनऊ पुलिस ने संपर्क भी किया है।

एसटीएफ को इसी साल अगस्त में अब्बास अंसारी के लखनऊ में बने शस्त्र लाइसेंस को दिल्ली ट्रांसफर करवाकर उस पर हथियार खरीदने का पता चला था। लखनऊ पुलिस ने महानगर थाने में 12 अक्टूबर को अब्बास अंसारी के खिलाफ नियम का उल्लंघन सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। कुछ ही दिन में दिल्ली से अब्बास अंसारी के घर से हथियारों की बरामदगी भी कर ली गई थी।

यह भी पढ़ें : छोटे मियां तो सुभान अल्लाह : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के पास एक लाइसेंस पर छह विदेशी असलहे

पुलिस अब्बास अंसारी के लखनऊ स्थित मेट्रो सिटी के फ्लैट में गई, जहां ताला लटका हुआ था। इस बीच कार्रवाई का अधिकारक्षेत्र को लेकर कोर्ट ने पुलिस से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोर्ट को जवाब भेजा गया है। इस पर निर्णय होने से पहले पुलिस ने अब्बास अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी हासिल की हैं। पुलिस शस्त्र लाइसेंस के ऐसा ही खेल करने वाले कई लोगों के बारे में सूचनाएं जुटा रही है। 

यह भी पढ़ें : बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के आवास पर छापा, छह असलहे-4431 कारतूस बरामद

यह था मामला

अब्बास अंसारी के नाम वर्ष 2002 में जिलाधिकारी लखनऊ की ओर से डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस नंबर 1628 लखनऊ के निशातगंज पेपरमिल कालोनी स्थित उसके पते से जारी किया गया था। इसके बाद अब्बास अंसारी ने जिला प्रशासन की अनुमति और वेरिफिकेशन के बिना ही इस लाइसेंस को नई दिल्ली बसंतकुंज स्थित किशनगंज के पते पर स्थानांतरित करवा लिया। दिल्ली में अब्बास अंसारी ने खुद को विख्यात निशानेबाज बताते हुए लाइसेंस नंबर एसडीबीएस/2/2015/1 की यूआइडी (10675002 1283342015) पर चार और असलहे खरीदे। इसकी सूचना लखनऊ पुलिस को भी नहीं दी गई। 

chat bot
आपका साथी