International Yoga Day 2021: मनोयोग से योग, तस्‍वीरों में देखें योग द‍िवस का माहौल

International Yoga Day 2021 लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में वर्चुअली योग की पाठशाला की शुरुआत की गई। लखनऊ में यातायात पार्क में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अन्य लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। वहीं रेजीडेंसी में भी रौनक रही।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:45 PM (IST)
International Yoga Day 2021: मनोयोग से योग, तस्‍वीरों में देखें योग द‍िवस का माहौल
International Yoga Day 2021: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर ने मनोयोग से योग किया।

लखनऊ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर ने मनोयोग से योग किया। ऑफलाइन तो ऑनलाइन आयोजन हुए। यातायात पार्क में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अन्य लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। वहीं, रेजीडेंसी में भी रौनक रही। यहां योग और कथक पर केंद्रित प्रस्तुति भी हुई। संजय गांधी पीजीआइ के कर्मचारी और अधिकारियों ने सुबह छह बजे योग किया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केेंद्रीय विवि में चल रहे दूरस्थ योगाभ्यास कार्यक्रम तीसरे दिन इंडियन योग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एचआर नागेंद्र व आंबेडकर विवि के कुलपति प्रो.संजय सिंह के की मौजूदगी में सुबह आठ से नौ बजे के बीच वर्चुअल योगाशन का प्रदर्शन किया।

योग दिवस पर संजय गांधी पीजीआइ के कर्मचारी अधिकारियों ने सुबह 6 बजे योग किया। इस मौके पर निदेशक प्रो.आरके धीमान, सीएमएस प्रो. गौरव अग्रवाल, एमएस प्रो.वीके पालीवाल, प्रशासनिक अधिकारी प्रशांंत त्रिवेदी, हार्टीकल्चर के आरके मिश्रा, टेलीमेडिसिन के इंजीनियर विजय यादव सह‍ित कई लोगों ने योगा किया।   

ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर योग श‍िव‍िर : गोमती नगर के ब्रह्माकुमारीज केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आनलाइन योग शिविर शुरू हुआ। पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी व उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पंत के सानिध्य में योग शिविर लगाया गया। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव मुरलीधर आहूजा व शिव शांति आश्रम में आनलाइन योग शिविर लगाया गया। उप्र सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, उप्र जैन विद्या शोध संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो.अभय कुमार जैन के सानिध्य में शिविर लगाया गया। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र के संयोजन में सुबह आठ बजे शिविर लगाया गया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, विधि न्यायमंत्री ब्रजेश पाठ, जल शक्ति डा.महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश तिवारी समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्को और घरों में योग किया। बाल शिशु गृह में बच्चों ने योग किया।

लखनऊ स्थित आवास पर पत्नी संग योग करते उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा। 

लखनऊ में योग दिवस के अवसर पर कुड़िया घाट पर योग करते लोग। 

वर्चुअल पाठशाला की शुरुआत : उप्र संस्कृत संस्थान की ओर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में वर्चुअली योग की पाठशाला की शुरुआत की गई। उप्र संस्कृत संस्थानम् की अध्यक्ष डा.वाचस्पति मिश्रा ने बताया कि संक्रमण के चलते वर्चुअल योग पाठशाला की चलाई गई। जिले के हर शिक्षक को वहां के लोगों को जोड़कर योग का वॉट्सएप ग्रुप बनाकर पाठशाला चलाएंगे। मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता के साथ इम्युनिटी पावर बढ़ाने में भी योग की सार्थक भूमिका रही है। उप्र संस्कृत संस्थानम् आम लोगों को योग से जोडऩे के लिए ऐसी पाठशाला की शुरुआत करने जा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर आयोजित योग शिविर में करते विद्यार्थी

शिविर के दौरान पोस्ट कोविड के लक्षणों की मिली जानकारी : कंचन निसरगोपचार ट्रस्ट तथा भाग्य मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित वर्चुअल योग शिविर में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पलमोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति डर, अफवाहों व गलत धारणाओं को दूर करके वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनों में शारीरिक दूरी, स्वच्छता, आइसोलेशन तथा सैनिटाइजेशन के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहाकि पाश्चात्य जगत से आने वाली कोरोना जैसी महामारियों के प्रोटोकॉल को भारतीय परिवेश के अनुसार इनका सरलीकरण करके इनका चिकित्सा में प्रयोग करना आवश्यक है। 

 

जनेश्वर मिश्रा पार्क में योगा करते लोग। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्व वित्तमंत्री माननीय राजेश अग्रवाल ने सरकारी स्तर के प्रयास, व्यक्तिगत स्तर के प्रयास तथा अपने स्तर पर व्यक्तियों को किस तरह से प्रयास करना चाहिए इन तथ्यों पर प्रकाश डाला। संयोजक प्राकृतिक चिकित्सा, योग व एक्यूप्रेशर विधा के चिकित्सक डा. सत्येंद्र मिश्रा ने पोस्ट कोविड क्राइसिस का प्रबंधन करने के लिए परिवेश, रहन-सहन, खान-पान का प्रयोग, योगाभ्यास, नियमित व्यायाम और प्राणायाम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आशुतोष गुप्ता के संचालन मेें आयोजित शिविर का सोशल मीडिया पर प्रसारण किया गया।

लखनऊ रेजिडेंसी में योग करते बच्‍चे।

35 पीएसी बटालियन में योग का नजारा।

जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर योगाभ्यास किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने यातायात पार्क में योग कर लोगों को जागरूक किया।

लखीमपुर : सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों ने घरों में और पार्कों में किया योग। बच्चों और महिलाओं ने लिया हिस्सा। योग संगठनों ने भी अपने साधकों को विभिन्न प्रकार के योग आसन के गुर सिखाए।

सीतापुर : ज‍िले में विभिन्न संस्थाओं ने योगाभ्यास कराया। इस बार संस्थाओं ने वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जुड़कर लोगों ने घर पर रहते हुए योगाभ्यास किया। पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, आरएसएस के प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास के साथ योगासन के महत्व के बारे में बताया। वहीं जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों ने परिसर में सामूहिक योगासन किए।

अयोध्‍या में अपने आवास पर योग करते जिला अधिकारी अनुज कुमार झा व जिला जज आवास पर योग करते जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी व न्यायिक अधिकारी। 

भाजपा कार्यालय पर हुआ योग 

बाराबंकी में भाजपा कार्यालय में योगा करते कार्यकर्ता। 

बाराबंकी में योग दिवस पर वर्चुअल योग लोगों ने अपने-अपने घरों से किया। सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ और लोगों ने घरों में योग किया। आनलाइन योग कार्यक्रम से काफी संख्या में लोग जुड़े। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 का पालन करते हुए योग किया। शहर के ऑडिटोरियम में बाराबंकी मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के लोगों ने योग किया। नागेश्वर नाथ स्थित वेलनेस सेंटर, उधौली व हरख वेलनेस सेंटर पर भी वर्चुअल योग लोगों को कराया गया। उत्साह पूर्वक लोगों ने वर्चुअल योग में प्रतिभाग किया। कई स्कूलों में भी ऑनलाइन योग कराया गया।

रायबरेली में  जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम आदि व्यायाम की जानकारी दी गई। साथ ही योगाभ्यास भी कराया गया। सनातन धर्म पीठ डलमऊ परिसर में योगाभ्यास करते शिष्य व संतजन।

हरदोई में योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुआ। लोगों ने घरों में योग किया। जो आनलाइन योग करते थे उन्होंने तो रोजाना की तरह किया अन्य लोग भी आनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़े। भाजपा की तरफ से सभी मंडलों ने पदाधिकारियों ने योग किया।

गोंडा में योग दिवस पर मालवीय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने हिस्सा लिया। तरबगंज के जमथा में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें कपालभाति, सूर्य नमस्कार,नौकासन, शीर्षाशन ,भुजंगासन,प्राणायाम,अनुलोम विलोम भस्तिका सहित कई तरह के शारीरिक व्यायाम योग शिक्षक शिवपूजन शुक्ल ने कराए।

बहराइच जिला मुख्यालय स्थित योग वेलनेस सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों में आयोजन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घरों में योग किया। सभी थानों में योग का आयोजन हुआ। प्रणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, नौकासन, शीर्षाशन, भुजंगासन,अनुलोम विलोम भस्तिका सहित कई तरह के शारीरिक व्यायाम किए गए।

chat bot
आपका साथी