लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने चलाई गोली, महिला घायल

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात है आरोपित इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने पत्नी प्रियंका से विवाद के बाद सोमवार शाम को गुस्से में फायरिंग कर दी। गोली दीवार से टकरा कर बीचबचाव करने आई पड़ोसी महिला अंशिका को छूते हुए निकल गई।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:12 PM (IST)
लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने चलाई गोली, महिला घायल
लखनऊ के खरगापुर की घटना, पति पत्नी का विवाद सुलझाने आई महिला को लगी गोली।

लखनऊ, जेएनएन। पति पत्नी  का विवाद सुलझाना एक महिला पर भारी पड़ गया। पति ने झगड़े का बीच बचाव करने आई महिला को गोली मार दी। घटना लखनऊ के खरगापुर की है।

जहां  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात दाराेगा ने गुस्से में गोली चला दी। जिससे महिला को गोली लग गई। गोली महिला के कंधे पर लगी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। वहीं आरोपित इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह है मामला: खरगापुर में रहने वाले इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने पत्नी प्रियंका से विवाद के बाद सोमवार शाम को गुस्से में फायरिंग कर दी। गोली दीवार से टकरा कर बीचबचाव करने आई पड़ोसी महिला अंशिका को छूते हुए निकल गई। आरोपित दारोगा के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात है।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र की शादी प्रियंका से हुई थी, जिनकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि धर्मेंद्र बेटे की चाह में आए दिन पत्नी से लड़ाई करता था। सोमवार को भी वह प्रियंका से मारपीट कर रहा था। इसपर प्रियंका ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली अंशिका वहां पहुँच गई और बीचबचाव करने लगी।

अंशिका ने आरोपित को समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गया और सर्विस पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली दीवार से टकरा कर अंशिका के कंधे को छूते हुए निकल गई। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी