Multiplex Open in Lucknow: लखनऊ में 30 जुलाई से खुलेगा INOX और सिनेपोलिस, PVR और सिनेमा हॉल को लेकर तीन दिन में निर्णय

राजधानी लखनऊ में 30 जुलाई से शहर के आईनॉक्स और सिने पोलिस खोले जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं पीवीआर और सिनेमा हॉल खोले जाने को लेकर आगामी तीन दिनों में निर्णय लिया जाएगा। पिक्चर के शौकीनों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 01:57 PM (IST)
Multiplex Open in Lucknow: लखनऊ में 30 जुलाई से खुलेगा INOX और सिनेपोलिस, PVR और सिनेमा हॉल को लेकर तीन दिन में निर्णय
लखनऊ में 30 से आईनॉक्स और सिनेपोलिस खुलेगा, तैयारियां शुरू।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। त्योहार के सीजन में सिनेमा देखने वालों को राहत मिलने जा रही है। 30 जुलाई से शहर के आईनॉक्स और सिने पोलिस खोले जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं पीवीआर और सिनेमा हॉल खोले जाने को लेकर आगामी तीन दिनों में निर्णय लिया जाएगा।

संचालकों का कहना है कि पिक्चर के शौकीनों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 50 फीसद क्षमता के साथ दोनों मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे। इनमें चलाए जाने वाले सिनेमा के प्रोग्राम जल्द ही तय कर दिए जाएंगे। उमराव, क्राउन मॉल, रिवर साइड, फिनिक्स प्लाजियों एवं वन अवध गोमतीनगर में सिनेमा चलाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चार शो ही अभी चल पाएंगे: दस बजे के बाद रात के लॉकडाउन को देखते हुए शहर के तय हुए मॉल में फिलहाल चार शो ही चल पाएंगे। पहले छह शो होते थे। यानी सिनेमा चलाए जाने के बाद भी दो शो की कटौती अभी जारी रहेगी। समय सीमा में पूरी तरह से निजात के बाद ही एक बजे तक के सभी शो पूरी तरह से चल पाएंगे।

शहर के 11 मल्टी प्लेक्स हैं। इनमें करीब 57 स्क्रीन लगी हैं। आठ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर हैं। वहीं सूबे में 58 मल्टी प्लेक्स और 250 सिंगिल सिनेमा संचालित होते हैं।

उत्तर प्रदेश सिनेमा एक्जीबिटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल आईनॉक्स और सिनेपोलिस खोलकर शुरुआत होने जा रही है। पीवीआर से जुड़े पदाधिकारियों से वार्ता चल रही है। आगामी हफ्ते इस पर भी निर्णय ले लिया जाएगा। उम्मीद है कि त्योहार के सीजन में लोग सिनेमाघरों में पिक्चर का लुत्फ उठा सकेंगे। जहां तीस पिक्चर चलाए जाने की शुरुआत होने जा रही है वहां पचास फीसद क्षमता के साथ ही सिनेमा चलेगा।

chat bot
आपका साथी