लखनऊ पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से की मुलाकात

Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के लखनऊ आगमन के ठीक एक घंटे पहले मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग - इन - चीफ एयर मार्शल अमित तिवारी भी गुरुवार शाम लखनऊ पहुंचे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 10:03 PM (IST)
लखनऊ पहुंचे सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से की मुलाकात
मध्य कमान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों की ट्रेनिंग की आधुनिकता को लेकर भी चर्चा की।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे गुरुवार रात लखनऊ पहुंच गए। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जनरल एमएम नरवणे सूर्या आफ‍िसर्स इंस्‍टीट्यूट में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। यहां सेना से अवकाशप्राप्त कई सैन्य अफसरों के अलावा पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मध्य कमान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों की ट्रेनिंग की आधुनिकता को लेकर भी चर्चा की।

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के लखनऊ आगमन के ठीक एक घंटे पहले मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल अमित तिवारी भी गुरुवार शाम लखनऊ पहुंचे। माना जा रहा है कि दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच थिएटर कमांड के गठन को लेकर एक बैठक शुक्रवार को होगी। मध्य थिएटर कमांड की स्थापना प्रयागराज में होगी। हालांकि वायुसेना अधिकारियों के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक एयर मार्शल अमित तिवारी गोरखपुर से बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन विशेष विमान से आए हैं। यहां मिग 21 की स्क्वाड्रन के अपगे्रडेशन और मेमौरा वायुसेना स्टेशन में उनका निरीक्षण होगा।

सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे विशेष विमान से पहले लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले. जनरल आइएस घुमन के साथ वह सूर्या आफ‍िसर्स इंस्‍टीट्यूट में आयोजित सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों के भव्य समारोह में शामिल हुए। सेनाध्यक्ष शुक्रवार को मध्य कमान मुख्यालय जाएंगे। जहां वह ऑपरेशनल तैयारियों, जवानों की ट्रेनिंग, भारत-चीन से सटी उत्तराखंड की सीमा की स्थिति, कमांड अस्पताल सहित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। साथ ही उनकी मुलाकात एयर मार्शल अमित तिवारी से भी हो सकती है। एयर मार्शल तिवारी से मध्य थिएटर कमांड को गठित करने के लिए हो रहे अध्ययन पर चर्चा हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी