Indecent Act: बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव आरवी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, अधिकारी ने बताया साजिश

Indecent Act सचिवालय सेवा से प्रोन्नत बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह का उत्तर प्रदेश सचिवालय में महिला के साथ नग्न अवस्था में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरवी सिंह ने साजिश बताने के साथ ही केस दर्ज कराने की बात कही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:00 AM (IST)
Indecent Act: बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव आरवी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, अधिकारी ने बताया साजिश
इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा

लखनऊ, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से अश्लील फिल्में मिलने के बीच में ही उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह भी बेहद चर्चा में हैं। उनका उत्तर प्रदेश सचिवालय के ही किसी कमरे में महिला के साथ ऑनलाइन अश्लील हरकत करते हुए वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इस प्रकरण को आरवी सिंह ने साजिश बताने के साथ ही केस दर्ज कराने की बात कही है।

सचिवालय सेवा से प्रोन्नत बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरवी सिंह का उत्तर प्रदेश सचिवालय के ही किसी कमरे में महिला के साथ नग्न अवस्था में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरवी सिंह इस वायरल वीडियो में महिला के साथ सचिवालय के कक्ष में रंगरलियां मना रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो रितिक शर्मा के नाम की फेसबुक आईडी से आरबी सिंह की वाल पर शेयर किया गया था। इसके शेयर होने के कुछ घंटों बाद दोनों के एकाउंट बंद हुए। वीडियो में विशेष सचिव एक युवती के साथ अश्लील वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले में आरवी सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ कोई साजिश की गई है। वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। विशेष सचिव इस वीडियो को मार्च माह का बता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हेंं धोखे में रखकर वीडियो बनाया गया है। अब इस वीडियो के जरिए उन्हेंं ब्लैक मेल भी करने की कोशिश की जा रही है। वह सचिवालय में काम कर रहे थे। उसी दौरान सोशल वर्कर के रूप में किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिस महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई स्थानीय पत्रकार भी शामिल थे। उसको देखते हुए रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। कार्यालय में कार्य के दौरान एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही वीडियो देखकर वह हैरान हो गए। आनन-फानन में उसे बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही वीडियो क्लिप टाइप का उन लोगों ने मुझे भेजा और ब्लैकमेल करने लगे। तभी से इनके पास कॉल आने लगे। वायरल वीडियो करीब 1.29 मिनट का है। इसमें एक तरफ विशेष सचिव और दूसरी तरफ एक महिला हैं।

एसपी साइबर सेल विवेक रंजन राय ने बताया कि करीब एक माह पहले बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने शिकायत की थी। दो-तीन दिन पहले लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। जांच चल रही है। अब इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी