रायबरेली में मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला; मुकदमा दर्ज

कोडरी गांव में बच्चों से हुई कहासुनी के बाद पट्टीदारों ने एक वृद्ध को पीट पीटकर मार डाला। घटना शनिवार की सुबह की है। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पांच नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:17 PM (IST)
रायबरेली में मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला; मुकदमा दर्ज
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। कोडरी गांव में बच्चों से हुई मामूली कहासुनी के बाद पट्टीदारों ने एक वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला। घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोडरी कमालगंज मजरे धरई निवासी सतन पटेल पुत्र हुलासी और श्रीराम पटेल पट्टीदार हैं। शुक्रवार को सतन के साथ सभी लोग खेत गए हुए थे, जबकि उनकी बेटियां शिल्पा और प्रीति घर पर थीं। 

आरोप है कि श्रीराम के लड़कों ने दोनों लड़कियों को भला बुरा कहा था। देर रात लौटे परिवारजन को दोनों बच्चियों ने पूरे प्रकरण से अवगत कराया। सुबह सतन की पत्नी चंद्रकली ने श्रीराम की पत्नी से कहा कि अगर दोबारा किसी ने उनके बच्चो को कुछ कहा तो अच्छा नही होगा। इतने में श्रीराम के लड़के गुड्डू और पवन भिड़ गए। तभी सतन आकर बीच बचाव करने लगा, लेकिन मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद दोनों पक्षो में मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि श्रीराम के दोनों लड़के और रामधनी, पंकज अर्जुन पुत्रगण पंचम ने घरों से लाठियां निकाल ली। सभी वृद्ध को बेरहमी से पीटने लगे। इस दौरान वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन ने सीएचसी सलोन में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

chat bot
आपका साथी