लखनऊ में छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो; पुलिस ने आरोपित को दबोचा

ठाकुरगंज इलाके में कक्षा आठ की एक छात्रा को स्टूडियो संचालक बहला-फुसलाकर ले गया। स्टूडियो में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ माह तक उसका शोषण करता रहा।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 12:27 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 03:44 PM (IST)
लखनऊ में छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो; पुलिस ने आरोपित को दबोचा
छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके में कक्षा आठ की एक छात्रा को स्टूडियो संचालक बहला-फुसलाकर ले गया। स्टूडियो में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ माह तक उसका शोषण करता रहा। छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी एक निजी स्कूल से कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक वह बीते जनवरी माह में मार्निंग वाक पर निकल थी। इस बीच एकता नगर निवासी शिवम चौरसिया उसे बहला-फुसलाकर स्टूडियो में ले गया। जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिवम ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

शिवम अकसर स्टूडियो में बुलाकर शोषण करने लगा। विरोध पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता। उसकी प्रताड़ना और धमकी से त्रस्त होकर परिवारीजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवारीजन ने सोमवार को तहरी देकर मामले की जानकारी दी थी। इसके पहले वह शिकायत लेकर थाने नहीं आए थें। तहरीर के आधार पर शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना के बाद से डरी सहमी रहती थी छात्राः घटना के बाद से छात्रा गुमशुम और डरी सहमी रहती थी। छात्रा के परिवारीजन ने बताया कि उसकी यह हालत देखकर पूछने की कोशिश की तो उसने कुछ बताया नहीं। बीते दिनों पूछताछ के दौरान बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सारी बात बताई। जानकारी होते ही परिवारीजन सन्न रह गए। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। तहरीर मिलने के बाद आरोपित की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी