सीतापुर: देवर ने भाभी की गर्दन पर चाकू से वार कर मार डाला, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने देवर ने की। उसने अपनी भाभी की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मौत के घात उतार दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:25 AM (IST)
सीतापुर: देवर ने भाभी की गर्दन पर चाकू से वार कर मार डाला, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा
सीतापुर जिले में शुक्रवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने देवर ने की। उसने अपनी भाभी की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर मौत के घात उतार दिया। महिला का देवर शंकर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। वह कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों मौके का मुआयना करने पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि रामकोट के इंदरौली गांव की रहने वाली सुमन के पति सेवक राम की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। सुमन से तीन बच्चे थे। पति की मौत के करीब दो वर्ष बाद महिला अपने देवर के नजदीक आ गई थी। पुलिस के मुताबिक वह अपने देवर के साथ ही रहती थी। शुक्रवार रात महिला घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत उसका देवर घर पर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देवर ने महिला को धक्का दे दिया। यही नहीं, उसने सब्जी काटने वाली चाकू से महिला की गर्दन पर वारकर दिया, जिससे सुमन मौके पर ही गिर गई। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।

सुबह से घर पर नहीं था आरोपित : घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो पूरी घटना के बारे में पता चला। बच्चों ने बताया कि आरोपित सुबह से घर पर नहीं था। वह रात में शराब पीकर घर लौटा। इसके बाद मां से विवाद हुआ और आरोपित ने सुमन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपित : सीओ सिटी ने बताया कि महिला की हत्या करने वाला उसका देवर शंकर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही छूट कर आया था। प्रथम दृष्टया यह घटना खाना बनाने के दौरान हुए विवाद को लेकर ही हुई प्रतीत होती है। बावजूद इसके पुलिस अन्य बिंदुओं की भी पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी