पत्नी की हत्या कर आत्मसमर्पण करने पहुंचा जेल, पुल‍िस ने भगा द‍िया

इटौंजा के उसरना गांव में घरेलू विवाद में पति ने गला दबाकर मार डाला जेल कर्मचारियों ने लौटाया तो हो गया फरार।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 07:47 AM (IST)
पत्नी की हत्या कर आत्मसमर्पण करने पहुंचा जेल, पुल‍िस ने भगा द‍िया
पत्नी की हत्या कर आत्मसमर्पण करने पहुंचा जेल, पुल‍िस ने भगा द‍िया

लखनऊ, जेएनएन। इटौंजा के उसरना गांव निवासी बन्नू ने रविवार रात पत्नी अनीशुल जहां (50) की गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव को शौचालय में बंद कर दिया और सीधे गोसाईगंज स्थित जिला कारागार में आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। बिना पुलिस के जेल पहुंचे आरोपित को कर्मचारियों ने वापस लौटा दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पति के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

इटौंजा थाना प्रभारी महेश चंद्र के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रविवार रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपित ने पत्नी की हत्या कर दी। अनीशुल के भाई पुरगांव मजरा पहाड़पुर निवासी महमूद अली ने सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो घर के शौचालय में महिला का शव पड़ा था। उसके हाथ-पैर दुपट्टे और गमछे से बंधे थे। पुलिस के मुताबिक महमूद अली की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित खेती और मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे सिरखान, सुल्तान, अल्ताफ और एक बेटी मुस्कान हैं। 

पुलिस को जानकारी नहीं

आरोपित के गोसाईगंज जेल जाकर आत्मसमर्पण करने की कोशिश के बारे में जब इटौंजा पुलिस से जानकारी की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक उन्हें इस बात की सूचना नहीं है। मीडिया के लोगों से ही यह अपुष्ट जानकारी मिली है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है।

chat bot
आपका साथी