अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

एएसपी के मुताबिक आरोपित पति अशोक को सीतापुर रोड स्थित कूड़ाघर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह कानपुर भाग गया था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 03:34 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

काकोरी, जेएनएन। काकोरी के सईदपुर गांव में छह दिन पूर्व मूली के खेत में हत्याकर फेंकी गई युवती (22) के पति अशोक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विक्रांत वीर का दावा है कि अशोक ने अपनी पत्नी की हत्या अवैध संबंधों के शक में की थी। उसने कानपुर में रह रही पत्नी को पहले बहाने से फोन कर बुद्धेश्वर चौराहे पर बुलाया। यहां से वह पत्नी को लेकर काकोरी क्षेत्र पहुंचा था। जहां जंगल में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी के मुताबिक अशोक मूल रूप से हरदोई के अतरौली भरावन गांव का रहने वाला है। उसे सीतापुर रोड स्थित कूड़ाघर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह कानपुर भाग गया था।

काकोरी के सईदपुर मेहरी गांव में सोमवार तड़के युवती (20) की मूली के खेत में लाश मिली थी। उसकी गलाघोट करके हत्या की गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया। तड़के खेत में हत्याकर फेंकी गई युवती (20) की शिनाख्त बुधवार रात उसके पिता ने की। युवती दुबग्गा की रहने वाली थी और पांच साल पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर छूटी थी। युवती के पिता ने उसके पति अशोक निवासी माल पर हत्या का आरोप लगाते हुए काकोरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

हसियामऊ निवासी अजूबे की हत्या में गई थी जेल

पुलिस के मुताबिक युवती ने अपनी सहेली के साथ मिल कर 2013 में हसियामऊ निवासी अजूबे की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में युवती और उसकी सहेली दोनों जेल गई थी। छह साल पहले वह जेल से जमानत पर छूटी थी। जमानत भी अशोक गुप्ता ने ली थी।

chat bot
आपका साथी