झगड़े के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मारा सिलेंडर, मौत-आरोपित फरार

लखनऊ के ठाकुरगंज के आदर्श नगर में पति ने की पत्नी की हत्या आरोपित पति फरार तलाश में जुटी पुलिस।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:30 PM (IST)
झगड़े के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मारा सिलेंडर, मौत-आरोपित फरार
झगड़े के बाद पति ने पत्नी के सिर पर मारा सिलेंडर, मौत-आरोपित फरार

लखनऊ, जेएनएन। ठाकुरगंज में बुधवार को एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने पांच किलो के सिलेंडर से पत्नी के सिर पर हमला बोला था। हमले में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर पति फरार हो गया। एसीपी चौक डीपी तिवारी के मुताबिक आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह है मामला 

एसीपी चौक ने बताया कि आदर्श नगर ठाकुरगंज निवासी अम्बर और उसकी पत्नी गुड़िया घर मे मौजूद थे। बुधवार सुबह किसी बात लो लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अम्बर ने कमरे में रखे पांच किलो के सिलेंडर से गुड़िया के सिर पर प्रहार कर दिया। गुड़िया हमले में खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर गई। इसके बाद अम्बर पत्नी को दर्द से तड़पता छोड़कर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक पति पत्नी एक ही कमरे में रहते थे। गुड़िया की कोई संतान नहीं है।  पत्नी पर करता था शक  एसीपी चौक ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आरोपित गुड़िया पर शक करता था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी।

आरोपित अम्बर सीतापुर का रहने वाला है, जिसके चचेरे भाई की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी