लखनऊ में फांसी पर लटक रहा था पति का शव, पत्‍नी ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

साजिया के नीचे गिरते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों का हुजूम इकटठा हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पारा पुलिस को दी। मौके पर पहॅुची पारा पुलिस ने घायल साजिया को ट्रामा सेंटर भिजवाया और मामले की छानबीन में जुट गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:09 AM (IST)
लखनऊ में फांसी पर लटक रहा था पति का शव, पत्‍नी ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
पति ने पंखे के कुण्डे में दुपट्टा बांधकर लगाई थी फांसी।

लखनऊ, संवाद सूत्र। पारा में पुरानी काशीराम कालोनी में गुरुवार शाम पति पत्नी में विवाद हाे गया। पत्नी से नाराज पति ने कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन असफल रही। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने भी आपा खो दिया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हंसखेड़ा में पुरानी काशीराम आवासीय कालोनी में निशातगंज निवासी सुहैल तीसरी मंजिल पर रहता था। वह कई वर्षों से वहां रहकर मजदूरी करता था। सुहैल की तीन माह पहले सिद्धार्थनगर निवासी साजिया से शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार शाम को सुहैल और साजिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सुहैल ने पंखे के कुंडे व दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पति की मौत देख साजिया बदहवास हो गई। इसके बाद वह तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने साजिया को ट्रामा सेंटर भिजवाया और छानबीन करने तीसरे तल पर पहुंची। इस दौरान कमरे में सुहैल का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। सुहैल व साजिया के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। साजिया की हालत नाजुक बनी हुई है। सुहैल के शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी