State Karate Championship: मेजबान लखनऊ ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप, वाराणसी दूसरे स्थान पर

State Karate Championship मेजबान लखनऊ के खिलाडिय़ों ने राज्य सीनियर कैडेट जूनियर अंडर-21 बालक व बालिका कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महाराजा अग्रसेन कॉलेज मोतीनगर चैंपियनशिप में लखनऊ ने अंतिम दिन 11 स्वर्ण पदक झटके।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 09:03 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 01:37 PM (IST)
State Karate Championship: मेजबान लखनऊ ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप, वाराणसी दूसरे स्थान पर
डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक) व डा.आनंदेश्वर पांडेय (कोषाध्यक्ष, आइओए) ने पुरस्कार वितरित किए।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मेजबान लखनऊ के खिलाडिय़ों ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मोतीनगर चैंपियनशिप में लखनऊ ने अंतिम दिन 11 स्वर्ण पदक झटके। मेजबान ने इस चैंपियनशिप में कुल 24 स्वर्ण व 20 रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम अंतिम दिन नौ स्वर्ण पदक जीतते हुए कुल 17 स्वर्ण व 12 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक) और डा.आनंदेश्वर पांडेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलिंपिक संघ व महासचिव ) ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सैयद रफत और रंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। 

इन्होंने जीते पदकः बालिका काता 13 साल- स्वर्ण सौम्या (प्रयागराज), रजत: अंजली शर्मा (वाराणसी)। बालक काता 8 साल-स्वर्ण सार्थक दुबे (लखनऊ), रजत: ईशान पटेल (रायबरेली)। बालिका काता 8 साल-स्वर्ण : वैष्णवी (गाजियाबाद), रजत : आराध्या (आगरा)। बालिका काता 9 साल-स्वर्ण : नीलग्रीवा सिंह (लखनऊ), रजत : सिद्धि मिश्रा (प्रयागराज) बालक काता 10 साल -स्वर्ण : अलख यादव (वाराणसी), रजत: अल्तमश खान (लखनऊ) । बालिका काता 10 साल-स्वर्ण : कशिश पटेल (वाराणसी), रजत :अहाना (रायबरेली)। बालक काता 14 से 15 साल-स्वर्ण : हर्ष मौर्या, रजत कार्तिकेय मिश्रा (दोनों वाराणसी)।

बालक काता 16 से 17 साल-स्वर्ण : ज्ञानेश कुमार सिंघल, रजत: जयभारत दुबे (दोनों लखनऊ)। बालक टीम काता 14 से 17 साल-स्वर्ण: लखनऊ, रजत: वाराणसी) बालिका काता अंडर-21- स्वर्ण: आकांक्षा (वाराणसी), रजत वैष्णवी पाल (लखनऊ)। बालिका काता 14 से 15 साल-स्वर्ण: आकृति श्रीवास्तव (लखनऊ), रजत: शिवांशी कुशवाहा (प्रयागराज)। बालिका काता 16 से 17 साल-स्वर्ण: लक्ष्मी यादव (प्रयागराज), रजत: मौसम कुमारी (वाराणसी)। बालिका काता 18 साल से अधिक-स्वर्ण : आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), यशस्वी पाल (लखनऊ) । पुरुष काता अंडर-21-स्वर्ण: आशीष सिंह (लखनऊ), रजत : कमलेश (बलिया) बालिका कुमिते ( 61 किग्रा से कम, अंडर-21):-स्वर्ण: अंकिता गौतम (फिरोजाबाद), रजत: जागृति कल्याणी (लखनऊ)। बालिका कुमिते (59 किग्रा से कम, 16 से 17 साल):-स्वर्ण : अदिति सोनकर (वाराणसी), रजत :अनन्या पांडेय (बलिया)।

chat bot
आपका साथी