उत्‍तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सम्मान समारोह स्‍थग‍ित, सीडीएस जनरल रावत के न‍िधन की सूचना पर कार्यक्रम रद

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा प्रदेश भर से चयनित रचनाकारों को आज सम्‍मान‍ित करने वाले थे। समारोह में 2020 में प्रकाशित पुस्तकों के रचनाकारों को नामित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाना था लेक‍िन सीडीएस जनरल ब‍िप‍िन रावत के शहीद होने के चलते कार्यक्रम रद कर द‍िया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:54 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सम्मान समारोह स्‍थग‍ित, सीडीएस जनरल रावत के न‍िधन की सूचना पर कार्यक्रम रद
2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उप्र हिंदी संस्थान का सम्मान समारोह आज (नौ दिसंबर) को प्रस्‍ताव‍ित था, लेक‍ि न देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से के चलते कार्यक्रम को स्‍थग‍ि‍त कर द‍िया गया है। अब कार्यक्रम कब होगा इस पर न‍िर्णय बाद में होगा। गौर तलब है क‍ि आयोजन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा प्रदेश भर से चयनित रचनाकारों को सम्मान देने वाले थे। समारोह में 2020 में प्रकाशित पुस्तकों के रचनाकारों को नामित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाना था। साथ ही 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार भी दिए जाने थे।

इन्हें किया जाना था सम्मानित : 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कारों में विनोद शंकर शुक्ल विनोद, डा सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी पथिक, मोनिका, स्वदेश मल्होत्रा रश्मि, राज कुमार सिंह, ज्योत्सना प्रवाह, ललित सिंह पोखरिया, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार नैमिष, विनोद कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार धमेंकियां अशोक, कृष्ण कुमार पांडेय, डा आलोक पुराणिक, शिवपूजन शुक्ल, नवीन सी चतुर्वेदी, प्रकाश उदय, सुकदेश कुमार व्यास, किरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, डा चंद्रभाल सुकुमार श्रीवास्तव, आदर्श प्रकाश सिंह, सुरेंद्र अग्निहोत्री, रघोत्तम शुक्ल एवं शारदा शुक्ला, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, हीरालाल मिश्र मधुकर, विधि नागर, राजेश चंद्र गुप्ता, दीपक कोहली, योगेंद्र शर्मा, डा अतुल अग्रवाल, प्रताप गोपेंद्र यादव, सत्या सिंह, कृष्ण चंद पांडेय और ममता किरण को सम्मानित करना था।

2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार में रवींद्रनाथ श्रीवास्तव विमल, चंद्रवीर जैन, रामकरण साहू सजल, ज्ञानचंद मर्मज्ञ, ओमप्रकाश यती, बृजभूषण राय वृज, भोलानाथ कुशवाहा, डा उषा कनक पाठक, मीनू त्रिपाठी, डा अरुणा दुबलिश, केडी सिंह, केवल प्रसाद सत्यम, डा. स्नेहलता पाठक, पवन कुमार सिंह, डा कर्णपाल सिंह निडर, गिरिजा शंकर दुबे गिरिजेश, शिवम सिंह शिवोहम, पद्मिनी श्वेता सिंह, डा ऋचा शर्मा, डा राम बहादुर मिश्र, डा प्रमोद कुमार अग्रवाल, नरेंद्र नाथ मिश्र, राकेश पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, डा दयाशंकर त्रिपाठी, संदीप कुमार तिवारी, डा शांति चौधरी, डा अजय सिंह कुशवाहा, प्रो हरिशंकर उपाध्याय, कृष्ण कुमार कनक और दिव्या शुक्ला को पुरस्कृत किया जाना था। अन्य सम्मान हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान : राहुल शिवाय पं बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान : डा निधि अग्रवाल

chat bot
आपका साथी