UP Home Guard Recruitment 2021: UP में पंचायत चुनाव के बाद होगी 10 हजार होमगार्डों की भर्ती, शासन ने दी हरी झंडी

UP Home Guard Recruitment 2021 होमगार्ड विभाग में करीब 10 साल से जवानों की भर्ती नहीं हुई है। विभाग में करीब 30 हजार पद खाली हैं। विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जवानों की भर्ती का खाका तैयार करना शुरू कर दिया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:08 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 09:55 AM (IST)
UP Home Guard Recruitment 2021: UP में पंचायत चुनाव के बाद होगी 10 हजार होमगार्डों की भर्ती, शासन ने दी हरी झंडी
UP Home Guard Recruitment 2021: आठ हजार पुरुष और दो हजार महिला जवानों की होगी भर्ती।

लखनऊ, [सौरभ शुक्ला]। UP Home Guard Recruitment 2021: पंचायत चुनाव समाप्त होते ही प्रदेश में 10 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी, इसमें आठ हजार पुरुष और दो हजार महिलाएं होंगी। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। होमगार्ड विभाग में करीब 10 साल से जवानों की भर्ती नहीं हुई है। विभाग में करीब 30 हजार पद खाली हैं।

व‍िभाग ने शुरू की तैयारी

विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जवानों की भर्ती का खाका तैयार करना शुरू कर दिया गया है। इसके पूर्व जो भर्तियां हुई थीं, वो मृतक आश्रितों के लिए थीं। पहले फेस में 10 हजार जवानों की भर्ती होगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक वर्ष लगातार करीब तीन हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लंबे समय से विभाग में जवानों की भर्ती न होने के कारण खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अभी  30 हजार पद हैं खाली 

'विभाग में करीब 10 साल से होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हुई थी। इस कारण 30 हजार पद खाली हैं। हमारे होमगार्ड थाने, यूपी 112, इंडस्ट्री, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार द्वितीय के मार्गदर्शन में प्रस्ताव बना था। शासन ने इस पर मंजूरी दे दी है। पंचायत चुनाव के बाद भर्ती शुरू होगी।  - रणजीत सिंह, डीआइजी, होमगार्ड मुख्यालय 

आंकड़ों पर एक नजर

प्रदेश में होमगार्डों की स्वीकृत संख्या : 1,18,348 वर्तमान में प्रदेश में होमगार्डों संख्या : 87 हजार करीब नियमित ड्यूटी करने वालों की संख्या : 82 हजार करीब

chat bot
आपका साथी