Coronavirus: गुजरात से लौटे होम क्वारंटाइन किए गए वृद्ध की मौत, यह उठ रहे सवाल

Coronavirus बाराबंकी के बड़नापुर गांव का मामला है। 21 मार्च को गुजरात से था गांव लौटा। सर्दी जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे। दमा रोग का चल रहा था इलाज मौत।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2020 07:42 AM (IST)
Coronavirus: गुजरात से लौटे होम क्वारंटाइन किए गए वृद्ध की मौत, यह उठ रहे सवाल
Coronavirus: गुजरात से लौटे होम क्वारंटाइन किए गए वृद्ध की मौत, यह उठ रहे सवाल

बाराबंकी, जेएनएन। Coronavirus: गुजरात से लौटे एक वृद्ध की उसके घर में मौत हो गई। वृद्ध दमा रोग का पुराना मरीज था जिसका इलाज गुजरात के बडोदरा के एक चिकित्सालय से चल रहा था। क्वारंटाइन के दौरान घर में अकेले ही था। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी जा रही है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, थानाध्यक्ष मोहम्मुदपुर खाला मनोज शर्मा ने बताया कि बड़नापुर गांव निवासी करीब 75 वर्षीय राम सेवक वर्मा का पुत्र इंद्रभान वर्मा गुजरात के बड़ोदरा में रहता है। रामसवेक वहां से 21 मार्च को गांव लौटा। फतेहपुर सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में उसकी जांच की थी। सर्दी, जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे। दमा रोग की दवाई बड़ोदरा के एक चिकित्सालय से चल रही थी जो उसके पास थी। गुरुवार से रामसेवक घर से बाहर नहीं दिखाई पड़ा। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने शुक्रवार की शाम घर में रामसजीवन को मृत देखने के बाद सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया घर में हार्ट अटैक के चलते मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत्य 24 घंटे के अंदर ही होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम होगा कि नहीं? इस सवाल पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जैसा उच्चाधिकारी निर्देशित करेंगे वैसा किया जाएगा।

सौतेले भाइयों को दी गई सूचना

प्रधान ने मृतक के सौतेले भाइयों बाराबंकी में रहने वाले रामचंद्र व सियाराम तथा फतेहपुर में रहने वाले सुरेश को सूचना दी। इसमें सियाराम लेखपाल हैं।

यह उठ रहे सवाल  यदि वह दमा रोगी था तो उसे अकेले होमक्वारंटाइन क्यों किया गया? स्कूलों में अन्य लोगों के साथ क्यों नहीं रखा गया? अकेले रह रहे वृद्ध के लिए भोजन की व्यवस्था क्या थी? हो सकता है उसे अटैक पड़ा हो और दवा न मिल पाई हो? यदि पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ तो कैसे पता चलेगा मौत का कारण?

chat bot
आपका साथी