Kalyan Singh Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हाल जानने एसजीपीजीआइ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआइ पहुंचे। वहां उन्होंने संस्थान के निदेशक डॉ आरके धीमन और अन्य डाक्टरों से बातचीत कर पूर्व राज्यपाल की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:19 AM (IST)
Kalyan Singh Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हाल जानने एसजीपीजीआइ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदा स्थिति गंभीर किन्तु स्थिर है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआइ पहुंचे। वहां उन्होंने संस्थान के निदेशक डॉ आरके धीमन और अन्य डाक्टरों से बातचीत कर पूर्व राज्यपाल की तबीयत के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने इस दौरान कल्याण सिंह के परिवारजनों से भी बातचीत की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। करीब 15 से 20 मिनट तक रुकने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदा स्थिति गंभीर किन्तु नियंत्रण में है। उन्हें जीवन रक्षक संयंत्र पर रखा गया है। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्रिनालाजी एवं कार्डियालाजी विभागो के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वयं उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। बता दें कि पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह तबीयत खराब होने के बाद पहले राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती थे, लेकिन स्थिति ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें एसजीपीजीआइ में शिफ्ट कराया गया। हालांकि, शुरुआत में उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखा गया। लेकिन, जल्द ही इसमें बदलाव हुआ और उन्हें गंभीर स्थिति में जीवन रक्षक संयंत्र पर रखना पड़ना। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कल्याण सिंह की तबीयत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी