पार्षद रमेश कपूर को दी गई श्रद्धाजलि

लखनऊ जेएनएन। चौक व्यापार मंडल व चौक सराफा द्वारा नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद स्व. रमेश कपूर बा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM (IST)
पार्षद रमेश कपूर को दी गई श्रद्धाजलि
पार्षद रमेश कपूर को दी गई श्रद्धाजलि

लखनऊ, जेएनएन। चौक व्यापार मंडल व चौक सराफा द्वारा नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद स्व. रमेश कपूर बाबा की याद में एक श्रद्धाजलि सभा का आयोजन जुगल किशोर मैरिज हॉल में किया गया। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्षदों में रजनीश गुप्ता बॉबी, मुन्ना मिश्रा समेत नगर निगम के अधिकारियों की भी उपस्थित रही। सभा का संचालन भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ महानगर के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने किया। मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि रमेश कपूर छह बार पार्षद रहे। 2010 में मेरी शादी के वक्त वे कन्या पक्ष की ओर से वधू के भाई बनकर विवाह समारोह में शामिल हुए थे। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि नगर निगम के किसी भी कार्यक्रम में वे कभी भी पार्षदों के भोजन किए बिना स्वयं भोजन नहीं करते थे।

इस मौके पर विनोद महेश्वरी, डॉ. राजकुमार वर्मा, राजीव खत्री, बुलियन के अनुराग रस्तोगी, उमेश पाटिल, अजय रस्तोगी, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दीपू खत्री, अमित कपूर, अतुल गुप्ता, संजय रस्तोगी, विपिन कपूर, अनिल, शोभा, अंकित मेहरोत्रा, सुशील अग्रवाल, राम कपूर समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी