धर्म छिपाकर की लखनऊ की मह‍िला से शादी, सौतेली बेटी को भी बनाया हवस का शिकार-गिरफ्तार

इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि महिला के मुताबिक संजय उर्फ इमरान खान से करीब 10 साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:19 PM (IST)
धर्म छिपाकर की लखनऊ की मह‍िला से शादी, सौतेली बेटी को भी बनाया हवस का शिकार-गिरफ्तार
कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है आरोपित, जनवरी में दर्ज हुआ था मुकदमा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गुडंबा पुलिस ने गुरुवार को टेढ़ी पुलिया के पास से संजय चौहान उर्फ इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। संजय ने गुडंबा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर अपना धर्म छुपाकर शादी की। इसके बाद सौतेली बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। जनवरी में आरोपित के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि महिला के मुताबिक संजय उर्फ इमरान खान से करीब 10 साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह मूल रूप से कानपुर के घाटमपुर शिवपुरी का रहने वाला है। इमरान ने खुद का परिचय संजय चौहान के रूप में दिया था। वह कुछ दिन तक साथ रहा। इसके बाद प्रताडि़त करने लगा। आए दिन मारपीट कर धमकाता था। महिला ने बताया कि पहले पति से उसकी एक बेटी है। इमरान ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इमरान ने खुद को हि‍ंदू दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज भी बनवा रखे थे। उसके पास से संजय चौहान नाम का मतदाता पहचानपत्र भी मिला है। उसे जांच के लिए भेजा गया है।

दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो दिया तीन तलाक : हसनगंज में बाबा का पुरवा निवासी महिला ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। विरोध करने पर पति नियाज अहमद ने महिला को तीन तलाक दे दिया था।पीड़िता के मुताबिक मडियांव निवासी नियाज अहमद से जनवरी माह में उसका निकाह हुआ था। महिला के घरवालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता के कहने पर उज़के मायके वालों ने किसी तरह 50 हजार रुपये की व्यवस्था की और नियाज को दिया। हालांकि आरोपितों की प्रताड़ना कम नहीं हुई और उन्होंने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने हसनगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी