बहराइच में रिफाइंड व मस्टर्ड ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर घुसे दमकल कर्मी; 30 लाख का नुकसान

Bahraich News बहराइच के जरवल रोड थानाक्षेत्र के जरवलकस्बा का मामला। आठ घंटे तक जलता रहा गोदाम आग पर काबू पाने लगी दमकल की तीन गाड़ियां। जेसीबी से दीवार ताड़ने के बाद आग पर पाया गया काबू।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 08:22 PM (IST)
बहराइच में रिफाइंड व मस्टर्ड ऑयल गोदाम में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर घुसे दमकल कर्मी; 30 लाख का नुकसान
बहराइच के जरवल रोड थानाक्षेत्र के जरवलकस्बा का मामला। जेसीबी से दीवार ताड़ने के बाद आग पर पाया गया काबू।

बहराइच, जेएनएन। होली के महा पर्व से पहले ही उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा हादसा हुआ। शन‍िवार रात रिफाइंड व मस्टर्ड ऑयल गोदाम में भीषण आग लगी। आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान की बात सामने आई है। 

जेसीबी से दीवार तोड़कर आग पर पाया गया काबू: मामला जरवल रोड थानाक्षेत्र के जरवलकस्बा का है। कस्बे में लखनऊ-  बहराइच हाईवे से सटा से सुरेश चंद गुप्ता का रिफाइंड आयल  का गोदाम है।  गोदाम में अचानक आग लग गई।  सूचना पर चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा अपने हमराही सहित मौके पर पहुंचकर गोदाम का ताला खुलवाया। उप जिलाधिकारी कुमार कैथल थाना प्रभारी जरवल रोड अरुण द्विवेदी भी मौके पर पंहुचे। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि  लोग आग बुझाने में असफल रहे। दमकल की तीन गाड़िया पहुंची।

काफी जिद्दोजहद के बाद भी आग नहीं थमी। फिर  जेसीबी मशीन से गोदाम के पीछे की दीवार को तोड़कर पानी डालना शुरू किया। लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल रामकिशुन  ने बताया कि  लगभग 26 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उप जिला अधिकारी कैसरगंज को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी