लखनऊ में 83 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आज, जांच और इलाज दोनों मुफ्त

वहीं गत 10 जनवरी को राजधानी में पहला मेला लगाया गया। इसमें मरीजों की भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य मेला में 6028 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज कराया। 2723 पुरुष व 2327 महिलाएं स्वास्थ्य मेला पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:31 AM (IST)
लखनऊ में 83 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आज, जांच और इलाज दोनों मुफ्त
मरीजों की होगी फ्री जांच, कोविड प्रोटोकॉल रहेगा लागू।

लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद मुख्ययमंत्री आरोग्य मेला का आज दूसरी बार लगा। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। मरीजों की जांचें भी फ्री होंगी। मेले में दस बजे से मरीजों का उपचार शुरू होगा। राजधानी की शहरी क्षेत्र में 52 अर्बन पीएचसी व ग्रामीण क्षेत्र में 31 पीएचसी हैं। इन पर लॉकडाउन से हर रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला का आयोजन बंद था।

वहीं गत 10 जनवरी को पहला मेला लगाया गया। इसमें मरीजों की भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य मेला में 6028 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज कराया। 2723 पुरुष व 2327 महिलाएं स्वास्थ्य मेला पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया। यही नहीं बच्चे भी 978 के करीब देखे गए। सैकड़ों मरीजों ने खून व ईसीजी समेत तमाम जांचें कराईं। इस रविवार को भी दस बजे मेला शुरू होगा। इसकी तैयारी शाम को ही कर ली गई थीं। स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टरों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में कोविड हेल्प डेस्क समेत कई काउंटर बनाए गए हैं। वहीं एलोपैथ के साथ-साथ आयुष डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, चेस्ट के डॉक्टर भी मरीजों को देखा। इस दौरान फीवर डेस्क अलग रहेगी। टीबी व कोरोना की भी जांच की सुविधा भी होगी।

आरोग्य मेले में मिलने वाली सुविधाएं

​आरोग्य मेले में ओपीडी की सेवा होगी। टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, जांच, उपचार व इलाज के लिए संबंधित सेंटर में रेफर किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) व मुख्यमंत्री आरोग्य अभियान के गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। गर्भावस्था परामर्श व उसकी जांचें, बच्चों में डायरिया, न्यूमोनिया से बचाव व उपचार की सुविधा। कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, उपचार, परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधन मुहैया अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। आरोग्य मेले के लिए हेल्पलाइन नम्बर 104 भी डायल किया जा सकता है । 

chat bot
आपका साथी