Hathras Case : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट बोलीं- दुष्कमिर्यों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दो

Hathras Case हाथरस में दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के कारण उसकी मौत के बाद देश में जबरदस्त गुस्सा है। इस समय बेहद चर्चा में चल रही अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी इस मामले पर एक ट्वीट करते हुए अपना प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 01:54 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:26 PM (IST)
Hathras Case : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट बोलीं- दुष्कमिर्यों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दो
अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी इस मामले पर एक ट्वीट करते हुए अपना प्रतिक्रिया व्यक्त की

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पिटाई से गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीया दलित युवती की आज मौत के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। उत्तर प्रदेश में सभी विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ सरकार को जहां आड़े हाथ लिया है, वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनोट तो दो कदम आगे बढ़ गई हैं।

हाथरस में दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के कारण उसकी मौत के बाद देश में जबरदस्त गुस्सा है। इस समय बेहद चर्चा में चल रही अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी इस मामले पर एक ट्वीट करते हुए अपना प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने तो साफ कहा है कि चारों दोषियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार देनी चाहिए।

ट्वीट में कंगना ने लिखा कि इन दुष्कर्मियों को सार्वजनिक रूप से गोली मार दो। इन सामूहिक दुष्कर्मों का क्या समाधान है, जिनकी संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है। इस देश के लिए कितना दुखद और शर्मनाक दिन है। हम शॄमदा हैं क्योंकि हम अपनी बेटियों की सुरक्षा में विफल रहे हैं।

हाथरस में 14 सितंबर की वारदात के बाद करीब 15 दिनों तक पीडि़ता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ती रही, लेकिन मंगलवार तड़के उसने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया।  

यह भी पढ़ें: Hathras Case : हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली में मौत, जीभ काटने के साथ दरिदों ने की भयंकर पिटाई

घटनाक्रम

14 सितंबर : चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी की 19 वर्षीय युवती के साथ जानलेवा व सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना हुई थी। उस दिन ये लड़की मां के साथ खेत से चारा लाने गई थी। मां की तहरीर पर पहले पुलिस ने गांव के ही संदीप पर जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की की गर्दन में चोट थी। उसे सांस लेने में परेशानी थी। इस कारण जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लड़की ठीक से बात भी नहीं कर पा रही थी। 

यह भी पढ़ें: Hathras Case :हाथरस की बेटी के मौत से जंग हारने पर मायावती व प्रियंका गांधी दुखी, परिवार की मदद की मांग 

19 सितंबर: पहले आरोपित संदीप को जेल भेज दिया। 

22 सितंबर : को पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए तीन और युवकों को नामजद किया। 

23 सितंबर : दूसरा आरोपित जेल भेज दिया। 

25 सितंबर : तीसरा आरोपित जेल भेज दिया।

26 सितंबर : चौथा आरोपित जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Hathras Case : हाथरस के पीड़ित परिवार को दस लाख रुपया की आर्थिक सहायता, DM ने जीभ कटने की खबर को नकारा

chat bot
आपका साथी