इंस्पायर अवार्ड मानक रजिस्ट्रेशन में हरदोई अव्वल, लखनऊ सातवें पायदान पर; टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

Inspire Award Standard हरदोई से 2556 छात्र-छात्राओं के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए। लखनऊ सातवें नंबर पर तोड़ा 12 साल का रिकार्ड । वर्ष 2008 से अबतक के सबसे अधिक 722 रजिस्ट्रेशन लखनऊ से हुए हैं। बच्चों ने पोर्टल दी मॉडल की जानकारी जल्द खाते में आएंगे 10 हजार रुपये।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:53 AM (IST)
इंस्पायर अवार्ड मानक रजिस्ट्रेशन में हरदोई अव्वल, लखनऊ सातवें पायदान पर; टूटा 12 साल का रिकॉर्ड
Inspire Award Standard : हरदोई से 2556 छात्र-छात्राओं के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए।

लखनऊ, जेएनएन। Inspire Award Standard : विज्ञान एवं प्रौद्योगिक संस्थान भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन में हरदोई सूबे में नंबर एक पर रहा। हरदोई से 2556 छात्र-छात्राओं के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं, लखनऊ सातवें पायदान पर होने के साथ ही 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 2008 से अबतक के सबसे अधिक 722 रजिस्ट्रेशन लखनऊ से हुए हैं।

लखनऊ मंडल से कुल हुए 4991 रजिस्ट्रेशन हरदोई से कुल 2265 रजिस्ट्रेशन हुए, सूबे में पहला स्थान। लखनऊ से 722 रजिस्ट्रेशन हुए, सूबे में सातवां स्थान। उन्नाव से 653 रजिस्ट्रेशन हुए, सूबे में 12वां स्थान। सीतापुर से 407 रजिस्ट्रेशन हुए, सूबे में 18वां स्थान। लखीमपुर खीरी से 330 रजिस्ट्रेशन, सूबे में 25वां स्थान। रायबरेली से 314 रजिस्ट्रेशन, सूबे में 26वां स्थान।

 

बच्चों ने पोर्टल दी मॉडल की जानकारी, जल्द खाते में आएंगे 10 हजार रुपये

इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चों ने अपने मॉडल की जानकारी भी उसी के साथ दे दी है। मॉडल के बारे में 150 से 300 शब्दों की डिटेल उसकी खासियत, काम और फायदों की जानकारी दी है। चयन समिति द्वारा मॉडल का चयन होने पर बच्चों के बैंक खाते में 10 हजार रुपये आएगे। रुपये आने के बाद बच्चे उन्हीं रुपयों से मॉडल तैयार करेंगे। मॉडल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान द्वारा जारी प्रदर्शनी की तिथि पर प्रदर्शित करना होगा। निर्णायक मंडल द्वारा उच्च स्तरीय मॉडल का चयन किया जाएगा। प्रदर्शनी की तिथि जल्दी ही विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

क्या कहते हैं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी ?

लखनऊ के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के मुताबिक, इस बार रजिस्ट्रेशन में राजधानी का बीते 12 वर्षों का रिकार्ड टूटा है। 2008 से अबतक सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं, सूबे में हरदोई जनपद में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बच्चों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ रहा है। यह बहुत ही अच्छा है। इससे बच्चों में क्रिएटिविटी आएगी। इसका मुख्य कारण यह रहा है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यलय द्वारा एक हफ्ते से अधिक हेलो इंस्पायर हेल्प लाइन चलाकर बच्चों और शिक्षकों को मॉडल और रजिस्ट्रेशन के बारे में विधवत जानकारी दी गई थी। 

chat bot
आपका साथी