Hardoi Nikay Chunav 2021: हरदोई के पिहानी पालिकाध्यक्ष के भाग्य का प्रत्याशियों ने किया फैसला

Hardoi Nikay Chunav 2021 पिहानी नगर पालिकाध्यक्ष के लिए मतदान। 26 हजार 875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उपचुनाव में अध्यक्ष और वार्ड संख्या-12 एवं 13 में वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के फैसले को मतपेटियों में कैद करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:28 PM (IST)
Hardoi Nikay Chunav 2021: हरदोई के पिहानी पालिकाध्यक्ष के भाग्य का प्रत्याशियों ने किया फैसला
पिहानी और हरदोई में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

हरदोई, जेएनएन। पालिकाध्यक्ष और वार्ड संख्या 12 व 13 सदस्य के उपचुनाव में मंगलवार को मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया। काफी दिनों से चल रहे चुनावी घमासान के बाद जनता ने अध्यक्ष की कुर्सी किसे सौंपी इसका छह मई को फैसला होगा। फिलहाल अध्यक्ष चुनने के लिए मतदाता घर से निकले। पिहानी नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव के लिए कुल 38 मतदान केंद्रों पर 26 हजार 875 मतदाताओं को मतदान करना था। हालांकि जैसी लोगों को उम्मीद थी उसी तरह से मतदाता वोट डालने के लिए निकले भी। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में मतदाताओं के अंदर उत्साह भी देखने को मिला। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी मतदान में रुचि दिखाई। 

अध्यक्ष के लिए मैदान में हैं यह प्रत्याशी: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अवधेश रस्तोगी, कांग्रेस से डाॅक्टर सईद, बसपा से जमाल साजिद और सपा से गुड्डू राठौर एवं निर्दल प्रत्याशी के रूप में संजीव शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं। 

26 हजार 875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उपचुनाव में अध्यक्ष और वार्ड संख्या-12 एवं 13 में वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के फैसले को मतपेटियों में कैद करेंगे। नगर पालिका परिषद हरदोई में वार्ड संख्या-10 के सदस्य पद के प्रत्याशियों के चुनाव के लिए 4248 मतदाताअपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी