हरदोई के भ्रमण पर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कहा: महिलाओं के जागृत होने से समाज में आ रहा परिवर्तन

उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को टड़ियावां के सर्वोदय आश्रम में उड़ान कार्यक्रम देखने पहुंची। यहां उन्‍होंने नारी सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। कहा कि नारी जागृत होती है तो परिवर्तन आता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:23 PM (IST)
हरदोई के भ्रमण पर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कहा: महिलाओं के जागृत होने से समाज में आ रहा परिवर्तन
हरदोई जिले के भ्रमण पर आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

हरदोई, संवादसूत्र। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को टड़ियावां के सर्वोदय आश्रम में उड़ान कार्यक्रम देखने पहुंची। यहां उन्‍होंने नारी सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। कहा कि नारी जागृत होती है तो परिवर्तन आता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जिनके पास सामर्थ है वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करें।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं तो किसी पर अहसान नहीं करते। यह हमारा फर्ज है किसी गरीब की मदद करें। उन्होंने संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा से दूर बेटियों को पढ़ाने का अच्छा काम किया जा रहा है। बोली महिलाएं जागृत हो रही हैं और उससे परिवर्तन भी आ रहे हैं। मैंने देखा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, झारखंड की महिलाओं में काफी कौशल है। वह चाहती है कि हमें कुछ करना है,  पूर्व  की परिस्थितियों पर कहा कि हमारे समाज में ऐसी स्थिति नहीं थी। महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। शराब पीकर पिटाई होती थी, पढ़ने से रोका जाता था, लेकिन अब वह नहीं है। महिलाएं आगे बढ़ रही हैँ। समूह से जुड़कर काम करती हैं। एक महिला आगे बढ़ती है तो उसे देखकर दूसरी महिला भी आगे बढ़ती और बच्चों को पढ़ाती है। किसानों की आर्गेनिक खेती की सराहना करते हुए कहा कि किसान आर्गेनिक खेती करते हैं, लेकिन हमें उनकी उपज की खरीददारी भी करनी चाहिए। कहा कि खादी और हैंडलूम को बढ़ाना  देना चाहिए। करीब 22 मिनट के संबोधन में उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया।

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में नहीं मिले उपकरण, नाराज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में गुरुवार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता साफ दिखाई दी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण में विज्ञानियों से पूछा यह क्या है? एक ने चौकीदार आवास तो, दूसरे ने मृदा परीक्षण लैब बताया। बस, राज्यपाल ने कक्ष को खुलवाकर देखा तो वहां पर मृदा परीक्षण का कोई इंतजाम नहीं मिला। उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अभिलेख तलब कर लिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से आए विज्ञानियों सहित केंद्र के विज्ञानी पसीना-पसीना नजर आए।

राज्यपाल गुरुवार को लखनऊ से सीधे 10.55 बजे बावन रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची। वहां पर कार्यक्रम अनुसार गार्ड आफ आनर दिया गया। विज्ञानियों ने औषधीय, पोषण वाटिका, मौन व कुकुक्ट पालन, जैविक खाद बनाने की विधि आदि दिखाई। वहीं पर रुद्राक्ष का पौधरोपण करने के बाद पैदल ही भ्रमण के लिए चल पड़ी। कृषि यंत्रों को देखा तो उनके संचालन का तरीका भी समझा। ट्रैक्टर चालक से समतलीकरण के लिए कहा। समतलीकरण यंत्र दूसरे ट्रैक्टर का होने पर चालक शैलेंद्र यादव ने ट्रैक्टर अनुरूप यंत्र लगाकर समतलीकरण कर दिखाया। राज्यपाल ने यंत्रों के रख-रखाव पर असंतोष जताया।

chat bot
आपका साथी