Good News: लखनऊ वासियों के लिए अच्‍छी खबर, LDA के बसंतकुंज योजना में एक फरवरी से 250 भूखंडों का पंजीकरण

Good News सबको मिलेगा सपनों का आशियाना सेक्टर जे एन व ओ में चार श्रेणी के हैं भूखंड। 17.28 लाख से 69.12 लाख कीमत के हैं प्लॉट। 288 वर्ग मीटर के पांच भूखंड सेक्टर ओ में हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:10 AM (IST)
Good News: लखनऊ वासियों के लिए अच्‍छी खबर, LDA के बसंतकुंज योजना में एक फरवरी से 250 भूखंडों का पंजीकरण
Good News: सबको मिलेगा सपनों का आशियाना, सेक्टर जे, एन व ओ में चार श्रेणी के हैं भूखंड।

लखनऊ, जेएनएन। Good News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज योजना में भूखंडों का पंजीकरण एक से 28 फरवरी तक खोलने जा रहा है। सेक्टर जे, एन और ओ में ए, बी, डी, ई श्रेणी के भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। यहां जमीन के दाम लविप्रा ने 20,500 प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 24 हजार प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। कुल 250 भूखंडों का पंजीकरण खोला जा रहा है। 

डीएम एवं लविप्रा के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने बताया कि भूखंडों का पंजीकरण खोलने से पहले प्राधिकरण ने उन आवंटियों को प्लॉट दिया, जो वंचित थे। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से योजना व भूखंड से संबंधित समस्त जानकारी प्राधिकरण के ब्रोशर व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। योजना देख रहे अफसरों ने बताया कि 288 वर्ग मीटर के पांच भूखंड सेक्टर ओ में हैं। श्रेणी बी के भूखंड, जिनका क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर है, उनमें जे  ब्लॉक में 30, सेक्टर एन में नौ और सेक्टर ओ में 40 हैं। कुल 79 भूखंड हैं। इसी तरह सेक्टर डी में 112.50 वर्ग मीटर के 150 भूखंड हैं। इनमें आठ भूखंड सेक्टर जे में हैं। 39 भूखंड सेक्टर एन और सेक्टर ओ में 103 भूखंड हैं। वहीं, श्रेणी ई के 72  वर्ग मीटर वाले आठ भूखंड सेक्टर जे, दो भूखंड सेक्टर एन और छह भूखंड सेक्टर ओ में हैं। 

बसंतकुंज योजना एक नजर में 

श्रेणी -  भूखंड क्षेत्रफल  -  कीमत    -   पंजीकरण राशि  

ए  -   288     -       69,12000  -   6,91,200       

बी -  200   -         48,00000  -    4,80000       

डी - 112.50   -    27,00000   -   2,70000 

ई   -  72    -        17,28000   -   1,72,800 

(स्रोत : लखनऊ विकास प्राधिकरण)

chat bot
आपका साथी