UPMSP 10, 12th Result 2021: यूपी बोर्ड में लखनऊ में बेटियों का जलवा कायम, 12 वीं में प्रियांशी और 10 वीं मे आयुषी ने मारी बाजी

UPMSP 10 12th Result 2021 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए। बिना परीक्षा तैयार किया गया परिणाम दोनों कक्षाओं का एक साथ जारी हुआ। वहीं राजधानी लखनऊ के करीब दो लाख विद्यार्थियों का रिजल्‍ट जारी हो गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:38 PM (IST)
UPMSP 10, 12th Result 2021:  यूपी बोर्ड में लखनऊ में बेटियों का जलवा कायम, 12 वीं में प्रियांशी और 10 वीं मे आयुषी ने मारी बाजी
UPMSP 10, 12th Result 2021:यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। UPMSP 10, 12th Result 2021: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए। बिना परीक्षा तैयार किया गया परिणाम देर से ही सही मगर बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का एक साथ जारी हुआ। इसी के साथ बोर्ड परिणाम को लेकर प्रदेश के 56 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। वहीं राजधानी लखनऊ के करीब दो लाख विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई।

10 वीं के मेधावी

एसकेडी अकैडमी ई ब्लॉक राजाजीपुरम की आयुषी मिश्रा 92.7, स्वप्निल पवन पांडे 91.7,आदि शेख 91.3, श्वेता यादव 91 प्रतिशत अंक।

अवध कॉलेजिएट रामगढ़ कॉलोनी के दसवीं के अमन वर्मा 91% अंक हासिल किये।

12 वीं के मेधावी

एसकेडी एकेडमी ई ब्लॉक राजाजीपुरम की प्रियांशी शुक्ला 90.2, प्रकाश चौरसिया 85.2, वंदना शर्मा 83.6 सेंकी पांडे जी 82.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट -

लखनऊ में विद्यार्थियों और स्कूलों की संख्या-

हाई स्कूल(10वीं)में नियमित विद्यार्थियों की संख्या-54612,

प्राइवेट (निजी) की संख्या - 488,

विद्यार्थियों की कुल संख्या- 55100

छात्रों की संख्या- 28555

छात्राओं की संख्या- 26545

इंटरमीडिएट (12वीं)

नियमित विद्यार्थियों की संख्या-49141

प्राइवेट (निजी की संख्या)- 1844

कुल विद्यार्थियों की संख्या- 50985

छात्रों की संख्या- 26396

छात्राओ की संख्या - 24589

विद्यार्थियों की कुल संख्या (हाई स्कूल + इंटरमीडिएट) - 106085

लखनऊ में स्कूलों की संख्या -

राजकीय स्कूल - 51

अशासकीय सहायता प्राप्त - 101

वित्तीय विहीन मान्यता प्राप्त - 630

नगर निगम द्वारा संचालित - 2

कुल विद्यालयो की संख्या -784

chat bot
आपका साथी