101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैजनाथ सिंह का निधन

लखनऊ गांधीवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैजनाथ सिंह का सोमवार रात करीब एक बजे निध

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:12 AM (IST)
101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैजनाथ सिंह का निधन
101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैजनाथ सिंह का निधन

लखनऊ : गांधीवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बैजनाथ सिंह का सोमवार रात करीब एक बजे निधन हो गया। महानगर में रहने वाले 101 वर्षीय बैजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

शहीद स्मृति समारोह समिति के महामंत्री उदय खत्री ने बताया कि बैजनाथ सिंह जौनपुर के शाहगंज के रहने वाले थे। वर्तमान में वे महानगर में रह रह रहे थे। वे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गए। राज्य सरकार के इटावा पायलट प्रोजेक्ट और संयुक्त राष्ट्रसंघ की कई योजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। कई सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़कर उन्होंने समाजसेवा भी की। कई पुस्तकें भी लिखीं। राष्ट्रपति और विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया था। पिछले वर्ष उनकी जन्मशताब्दी मनाई गई। जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मंगलवार दोपहर भैसाकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी