एफएसडीए ने लखनऊ के 27 प्रतिष्ठानों पर लगाया जुर्माना, जान‍िए कौन-कौन बेच रहा था घट‍िया खाद्य पदार्थ

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय द्वारा इन पर जुर्माना लगाया गया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:31 PM (IST)
एफएसडीए ने लखनऊ के 27 प्रतिष्ठानों पर लगाया जुर्माना, जान‍िए कौन-कौन बेच रहा था घट‍िया खाद्य पदार्थ
वाजपेयी कचौड़ी, मि.ब्राउन समेत शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों के लिए गए नमूनों की आई जांच रिपोर्ट।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। घटिया सामग्री बेचने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने वाजपेयी कचौड़ी भंडार, मि. ब्राउन समेत शहर के 27 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया है। इन प्रतिष्ठानों से कुछ दिन पहले ये नमूने लिए गए थे। जांच के बाद 19 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना 27 प्रतिष्ठानों पर लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे। जुलाई और अगस्त माह में लिए गए इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय द्वारा इन पर जुर्माना लगाया गया है। प्रतिष्ठानों पर लगाई गई जुर्माना राशि 25 हजार से लेकर 75 हजार तक लगाई गई है। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने दी।

इन प्रत‍िष्‍ठानों पर लगा जुर्माना  

chat bot
आपका साथी