फर्जी काल सेंटर बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

बीमा पॉलिसी मेच्योर कराने का झांसा देकर इंदिरानगर निवासी महेंद्र सिंह से 43 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के चार जालसाजों को साइबर क्राइम सेल और इंदिरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन गिरफ्तार अन्य की तलाश।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:48 PM (IST)
फर्जी काल सेंटर बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
लखनऊ में बीमा पॉलिसी मेच्योर करने का झांसा देकर पैसे हड़पने वाले गिरोह गिरफ्तार।

लखनऊ, जेएनएन। बीमा पॉलिसी मेच्योर कराने का झांसा देकर इंदिरानगर निवासी महेंद्र सिंह से 43 लाख रुपये हड़पने वाले गिरोह के चार जालसाजों को साइबर क्राइम सेल और इंदिरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोगों को फोन करते थे और उन्हें झांसे में लेकर उनके खाते से रकम पार कर देते थे। 

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपित गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनमें साया अपार्टमेंट इंदिरापुरम निवासी जंगशेर सिंह, सिहानी गेट निवासी मंगल सिंह, टीला मोड़ निवासी सुमित और कविनगर निवासी मुशाहिद शामिल हैं। आरोपित फर्जी सिम एक्टिवेट कराते थे। यही नहीं लोगों को फर्जी कागजों पर सिम भी बेचते थे। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने गिरोह के अन्य साथियों को फर्जी एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में भी जाली नाम से खाते खुलवाए थे। गिरोह के अन्य जालसाजों ने महेंद्र सिंह को फोन कर उनकी बीमा पॉलिसी को समय से पहले ही मेच्योर कराने का झांसा दिया था। ठगों की बातों में आकर महेंद्र सिंह ने उन्हें पॉलिसी के बारे में सारी जानकारी दे दी थी।

यही नहीं महेंद्र ने अन्य बैंकों में कराए गए पॉलिसी का ब्यौरा भी ठगों को दे दिया था। इसके बाद जालसाजों ने कई बार में 43 लाख रुपये ठग लिए थे। छानबीन में पता चला कि गिरोह ने अलग अलग लोगों के खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे। जंग शेर, मंगल, सुमित और मुशाहिद ने गिरोह के लिए बैंक खाते और सिम का इंतजाम किया था। पुलिस गिरोह केे सरगना समेत उसके साथियोंं की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी