Ayodhya Ram Mandir News: क्रिकेट मैदान की भांति सुखाई जा रही नींव, ढलाई का एक चौथाई कार्य पूरा

Ayodhya Ram Mandir News Update क्रिकेट के मैदान की तरह ही बारिश आते ही कर्मचारी तेजी से कवर (तिरपाल) लाकर ढलाई वाली सतह को ढक देते हैं। इसके लिए ढाई हजार वर्ग फीट के आठ तिरपाल बनवाए गए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:02 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: क्रिकेट मैदान की भांति सुखाई जा रही नींव, ढलाई का एक चौथाई कार्य पूरा
राम मंदिर की नींव ढलाई का कार्य तेजी से चल रहा है।

अयोध्या, [प्रवीण तिवारी]। राम मंदिर नींव की ढलाई के कार्य में बारिश भी बहुत प्रभाव नहीं डाल पा रही है। यहां क्रिकेट के मैदान में जैसे बारिश के जमा पानी को सुखाया व साफ करने का कार्य होता है, ठीक उसी प्रकार ब्रूमर मशीन से यहां भी बारिश के जमा पानी को सुखाया व साफ किया जाता है। इस सुविधा के बाद जैसे ही बारिश खत्म होती है, वैसे ही थोड़ी देर में सतह को सुखा कर पुन: ढलाई का कार्य शुरू कर दिया जाता है।

बारिश आते ही सतह पर आ जाता है कवर : क्रिकेट के मैदान की तरह ही बारिश आते ही कर्मचारी तेजी से कवर (तिरपाल) लाकर ढलाई वाली सतह को ढक देते हैं। इसके लिए ढाई हजार वर्ग फीट के आठ तिरपाल बनवाए गए। इसके सहारे ही बारिश के पानी को ढलाई वाली सतह पर जाने से रोकने की कोशिश की जाती है। फिर भी जो पानी जमा होता है, उसे ब्रूमर से सुखा कर साफ किया जाता है।

44 में से ढाली जा चुकी 12 लेयर : राम मंदिर की नींव ढलाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक एक चौथाई नींव की लेयर ढाली जा चुकी हैं। सितंबर तक नींव ढलाई का कार्य पूरा करने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया गया है। इस समय दो शिफ्ट में दिन रात कार्य चल रहा है। इसी का नतीजा है कि मंदिर निर्माण के पहले ढाली जाने वाली 44 लेयर में से 12 का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार शाम से ही एक और बैङ्क्षचग प्लांट और शुरू हो जाएगा, जिससे नींव ढलाई के कार्य में और रफ्तार आएगी। इसका उपक्रम किया जा रहा है। अभी तक दो बैङ्क्षचग प्लांट कार्य कर रहे हैं। बैङ्क्षचग प्लांट से नींव में प्रयुक्त होने वाले मैटीरियल की मिङ्क्षक्सग की जाती है। एक और प्लांट शुरू हो जाने के बाद नींव ढलाई की रफ्तार बढ़ जाएगी। इस कार्य में 200 से अधिक कर्मचारी लगे हैं। परिसर में मैटीरियल की सप्लाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। 70 ट्रक गिट्टी, मौरंग आदि ढोने में लगे हैं। 

chat bot
आपका साथी