Kalyan Singh Health Update: पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, हाई प्रेशर ऑक्सीजन पर रखा गया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। संजय गांधी पीजीआइ ने सोमवार को हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 02:32 PM (IST)
Kalyan Singh Health Update: पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, हाई प्रेशर ऑक्सीजन पर रखा गया
भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने पर हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क पर रखा गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एन्डोक्रिनालाजी एवं कार्डियालाजी विभागो के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार का निरीक्षण कर रही है। रक्त में संक्रमण/ सेपसिस के उपचारार्थ एंटीबायोटिक व एन्टीफंगल दवाइयों का कोर्स शुरू कर दिया गया है। निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान प्रतिदिन उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

बता दें कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनकी ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई थी। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें रविवार देर शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। सीसीएम कार्डियोलॉजी के सीनियर फैकल्टी के अलावा न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के डाक्टर पूर्व राज्यपाल की सेहत से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान प्रत्येक दिन खुद हालचाल लेते हैं। 

बता दें कि लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह की सेहत का हालचाल लगातार पीएम नरेंद्र मोदी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआइ पहुंचे। जहां पर कल्याण सिंह ने उनका अभिवादन किया। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होना अच्छा संकेत माना जा रहा है। संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट (सीसीएमयू) में चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर होने के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लगातार उनको देखने पहुंच रहे हैं।

बीते दस दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर करीब आधा घंटा रहे। इस दौरान कल्याण सिंह ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन भी किया। उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है। संस्थान के निदेशक सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके उपचार में हृदयरोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने बताया सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हालचाल पूछा। शनिवार के मुकाबले रविवार को दोपहर बाद उनकी स्थिति में सुधार है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस में दिक्कत हो रही थी। सुबह उनकी तमाम सारी जांच कराई गई है। उनकी स्थिति अब स्थिर बनी हुई है। कल्याण सिंह सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुॢवज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। इसके बाद तीन जुलाई की रात को उन्हें एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया गया था।

chat bot
आपका साथी