रायबरेली में डिवाइडर से टकराई भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की कार, हमलावरों के पीछा करने का लगाया आरोप

भाजपा नेता संतोष पांडेय कार से नेहरू नगर से डिग्री कॉलेज की ओर आ रहे थे। महिला थाने के पास वह डिवाइडर से टकरा गए। महिला थाने की पुलिस और राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:53 AM (IST)
रायबरेली में डिवाइडर से टकराई भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की कार, हमलावरों के पीछा करने का लगाया आरोप
रायबरेली में बीजेपी के पूर्व नगर अध्‍यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।

रायबरेली, जेएनएन। बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष की कार शुक्रवार की देर रात महिला थाने के सामने डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। भाजपा नेता ने हमलावरों के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में कार डिवाइडर से टकराने की बात कही है। ये हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ। 

यह है मामला 

भाजपा नेता संतोष पांडेय कार से नेहरू नगर से डिग्री कॉलेज की ओर आ रहे थे। महिला थाने के पास वह डिवाइडर से टकरा गए। महिला थाने की पुलिस और राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। संतोष पांडेय ने बताया कि वह रात में काम के सिलसिले में शहर में निकले थे। तभी उन्हें लगा कि कुछ लोग हमला करने की नीयत से काफी देर से उनका पीछा कर रहे हैं। अपने बचाव के लिए उन्होंने अपनी कार वाया डिग्री कॉलेज जिला अस्पताल की ओर बढ़ा दी, मगर महिला थाने के सामने ही हादसा हो गया। हालांकि उन्होंने अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने करीब एक माह पूर्व संतोष को हटाकर उनकी जगह अभिषेक वर्मा को नगर अध्यक्ष पूर्वी की जिम्मेदारी सौंप दी। तब से नगर की टीम में काफी हलचल बढ़ गई है। इस बीच पूर्व अध्यक्ष के दुर्घटना में घायल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता सड़क हादसे में घायल हुए हैं, ऐसी सूचना मिली है। उनकी ओर से अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। मामला संज्ञान में है, हम जांच करा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी