बलरामपुर राजपरिवार के नीलबाग पैलेस से पकड़ा गया तेंदुआ, आसपास के लोगों ने पांच द‍िन काटे दहशत में

बलरामपुर राजपरिवार के नीलबाग पैलेस परिसर में पिछले कुछ दिनों से मादा तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत का माहौल था। राज परिवार के प्रबंधक बृजेश सिंह ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की थी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:30 AM (IST)
बलरामपुर राजपरिवार के नीलबाग पैलेस से पकड़ा गया तेंदुआ, आसपास के लोगों ने पांच द‍िन काटे दहशत में
कुआनाे रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बकाउल्ला खां ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है।

बलरामपुर, जेएनएन। नगर के नीलबाग पैलेस में घुसा तेंदुआ पांच दिन बाद पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से आसपास लोगों में दहशत कम हुई है। पांच मई को नीलबाग पैलेस में तेंदुआ देखा गया था। कुआंनो रेंज के अधिकारियों ने तेंदुए को कैद करने के लिए उसी दिन पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए ने गोशला में एक बछिया को अपना निवाला बनाया था।

आठ मई की रात में तेंदुए ने पिंजरे में बंधी बकरी को भी खा लिया था, लेकिन शटर न बंद होने से वह कैद नहीं हो पाया था। रविवार की रात तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। बलरामपुर राजपरिवार के नीलबाग पैलेस परिसर में पिछले कुछ दिनों से मादा तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत का माहौल था। राज परिवार के प्रबंधक बृजेश सिंह ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की थी।

बताया कि नीलबाग पैलेस परिसर में पिछले 12 दिनों से एक मादा तेंदुआ देखा जा रहा था। परिसर की बागवानी व पुराने पेड़ों के झुरमुट में मादा वास कर रही थी। मादा तेंदुआ बच्चा देने वाली है। इसीलिए वह पैलेस के सुरक्षित स्थान में रह रही थी। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी। कुआनाे रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बकाउल्ला खां ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उसे सुरक्षित रूप से उचित स्थान पर भिजवाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी