Food Poisoning in UP: गोंडा में फूड प्वाइजनिंग से बीस बीमार, एक दर्जन जिला अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning in UP गोंडा के राजेंद्रनगर के नौशहरा मुहल्ला निवासी सलीम इदरीशी के बहन को मुंबई में बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में परिवार के लोगों ने चौक की एक दुकान से छह किलो लड्डू मंगवा कर आसपास के घरों में बांटवाया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:40 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:16 PM (IST)
Food Poisoning in UP: गोंडा में फूड प्वाइजनिंग से बीस बीमार, एक दर्जन जिला अस्पताल में भर्ती
12 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोंडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम आते ही सामूहिक रूप से कुछ सेवन के बाद फूड प्वाइजनिंग के मामले की बढ़ते जा रहे हैं। गोंडा के राजेंद्र नगर में कल रात की एक पार्टी में लड्डू का सेवन करने से करीब दो दर्जन लोग फूड प्वायजनिंग के कारण बीमार हो गए हैं। इनमें से 12 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इनकी देखरेख में लगे हुए हैं। इनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

गोंडा के राजेंद्रनगर के नौशहरा मुहल्ला निवासी सलीम इदरीशी के बहन को मुंबई में बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में परिवार के लोगों ने चौक की एक दुकान से छह किलो लड्डू मंगवा कर आसपास के घरों में बांटवाया। इस लड्डू को खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय सभासद रहमान को दी गई। वह बीमार लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर गंभीर रूप से बीमार एक दर्जन को भर्ती कराया गया। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं, इन्हेंं चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम बीमार लोगों के सेहत की निगरानी में लगाई गई है।

प्रमुख अधीक्षक डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बीमार लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। इसके बाद भी अलग से टीमों को लगाया गया है।

पुलिस व खाद्य सुरक्षा टीम ने ली जानकारी: फूड प्वायजनिंग की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल आलोक राव व पांडेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह मोहल्ले में पहुंच गए। उन्होंने बीमार बच्चों के परिवारजनों से बात की। इसके बाद लड्डू का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया है।

पहले भी हो चुकी है घटना: गोंडा में 15 दिन पहले ही उमरी बेगमगंज में फूड प्वायजनिंग की घटना हो चुकी है। यहां पर फूड प्वायजनिंग से एक की मौत हो चुकी थी। कई अन्य के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी