Fog: मौसम की मार से उड़ानें प्रभावित, दो घंटे तक फंसे रहे विमान Lucknow News

Fog मौसम खराब होने से तीन इंटरनेशनल और करीब एक दर्जन घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों ने विमान की लेटलतीफी की सही जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 07:03 AM (IST)
Fog:  मौसम की मार से उड़ानें प्रभावित, दो घंटे तक फंसे रहे विमान Lucknow News
Fog: मौसम की मार से उड़ानें प्रभावित, दो घंटे तक फंसे रहे विमान Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। घने कोहरे की चादर में शनिवार को कई विमान फंस गए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आनेवाले करीब एक दर्जन विमान लेट हुए। यात्रियों ने विमान की लेटलतीफी की सही जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई।  

मौसम खराब होने से तीन इंटरनेशनल और करीब एक दर्जन घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। शनिवार सुबह 8:45 बजे शारजाह से आने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान 1:10 घंटे की देर से आया। रियाद से सुबह नौ बजे आने वाला विमान डेढ़ घंटे और दोपहर 1:10 बजे आने वाला एयर इंडिया का विमान दो घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचा। 

लखनऊ के घरेलू टर्मिनल से सुबह 6:05 बजे बेंगलूरु जाने वाला इंडिगो का विमान सवा घंटे की देरी से 7:20 बजे रवाना हो सका। सुबह 7:20 बजे अहमदाबाद जाने वाला इंडिगो का विमान एक घंटा देरी से 8:15 बजे, सुबह 8:10 बजे पटना जाने वाला इंडिगो का विमान नौ बजे, सुबह 9:55 बजे रियाद जाने वाला विमान 11:30 बजे उड़ान भर सका। दोपहर 1:35 बजे मुंबई जाने वाला गोएयर का विमान 2:30 बजे, जबकि 2:05 बजे दिल्ली रवाना होने वाला एयर इंडिया का विमान 3:35 बजे, दोपहर 2:15 बजे दुबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान शाम 4:07 बजे, दोपहर 3:25 बजे दिल्ली जाने वाला विस्तारा का विमान  शाम 4:12 बजे और दोपहर 3:40 बजे मुंबई जानेवाला इंडिगो का विमान शाम चार बजे रवाना हुई। 

chat bot
आपका साथी