झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा पर पथराव-पांच अरेस्ट

लखनऊ के महानगर के अकबरनगर में मंगलवार रात की घटना। उपद्रवियों के खिलाफ एफआइआर अन्‍य की तलाश जारी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 08:30 PM (IST)
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा पर पथराव-पांच अरेस्ट
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा पर पथराव-पांच अरेस्ट

लखनऊ, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच महानगर के अकबर नगर इलाके में मंगलवार रात कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। यही नहीं आरो‍पितों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस मारपीट की सूचना पर वहां पहुंची। पुलिस ने उपद्रव करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। महानगर थाने में तैनात दारोगा ने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, अकबरनगर निवासी अशफाक का 25 मई को कुछ लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। इस बीच मंगलवार रात में दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ता देख स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दारोगा रामनवल यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो आरोपित भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। अतिरिक्‍त पुलिस बल के पहुंचने पर भी आरोपित शांत नहीं हुए और पुलिस से उलझ गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा और शांति व्‍यवस्‍था कायम की। इसके बाद दारोगा की तहरीर पर आरोपित मोल्हे, अशफाक, इकबाल, आसिफ, मोहम्मद रिजवान, इमरान, रिजवान, सिकंदर, चांद, जमील व 10 अन्‍य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। छानबीन के दौरान पुलिस ने बवाल करने वाले मोल्हे, अशफाक, इकबाल, आसिफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्‍तव के मुताबिक अन्‍य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्‍द ही उन्‍हें गिरफ़तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी