लखनऊ में ससुराल जा रहे प्रापर्टी डीलर पर फायर‍िंग, लोहे की रॉड से भी हमला

लखनऊ में कल्याणपुर स्थित प्रापर्टी डीलर ससुराल जा रहे थे। वह खुर्रमनगर पहुंचे ही थे कि हमलवारों ने फायर झोंक दिया। मिस होने पर बाल-बाल बचे तो हमलावरों ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया।

By Mahendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:58 PM (IST)
लखनऊ में ससुराल जा रहे प्रापर्टी डीलर पर फायर‍िंग, लोहे की रॉड से भी हमला
शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

लखनऊ, जेएनएन। कल्याणपुर स्थित ससुराल जा रहे प्रापर्टी डीलर राशिद सिद्दीकी को बुधवार रात खुर्रमनगर चौराहे के पास दो लोगों ने रोका और गाली-गलौज कर फायर झोंक दिया दिया। फायर मिस हुआ तो राॅॅड से हमला कर दिया। इससे राशिद का सिर फट गया। पुलिस ने राशिद की तहरीर पर दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

निशातगंज निवासी राशिद सिद्दीकी प्रापर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह बाइक से कल्याणपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इस बीच खुर्रमनगर चौराहे के पास फैजुल ने आवाज देकर उन्हें रोका। वह रुके तो पीछे से फैजुल और ऋषभ समेत चार लोग अन्य आ गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, धमकाने लगे। बवाल बढ़ता देख मौके से भागने की कोशिश की तो ऋषभ ने फायर झोंक दिया। फायर मिस हो गई। इस पर हमलावरों ने दौड़ा लिया। कुछ दूर आगे जाकर ऋषभ और फैजल ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। हमले में सिर फट गया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा। इसके बाद विकासनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर विकासनगर ने बताया कि फैजुल और ऋषभ समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। राशिद से हमले का कारण पूछा तो उसने उससे संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। अनुमान है कि प्रापर्टी के विवाद अथवा रंजिश के चलते हमला हुआ है।

chat bot
आपका साथी