Fire breakout in Bus: जालंधर से बिहार जा रही बस में अयोध्या में लगी आग, 90 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

अयोध्या में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में अचानक आग लग गयी। आग लगने से अफरा तफरी गयी। हर तरफ बचाओ बचाओ का शोर रहा। यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड के दस्ते को सूचना दी।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:56 AM (IST)
Fire breakout in Bus:  जालंधर से बिहार जा रही बस में अयोध्या में लगी आग, 90 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
जालंधर से बिहार जा रही बस में अयोध्या में शार्ट सर्किट से लगी आग सभी यात्री सुरक्षित।

अयोध्या, जेएनएन। अयोध्या के रूदौली में यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में अचानक आग लग गयी। चलती बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ बूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। बस में सवार सभी 90 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका।

घटना शनिवार की देर रात लगभग साढ़े 11 बजे की है। घटना नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास हुई। बस जालंधर पंजाब से बिहार के पूर्णिया जा रही थी। बस में लगभग 90 यात्री सवार थे। रूदौली में अचानक बस में आग की लपटे उठने लगी। आग की लपटें उठता देख बस चालक ने बड़ी सूझ-बूझ से बस को किनारे लगाया और यात्री कूद-कूद कर भागने लगे। आग लगने से अफरा तफरी गयी। हर तरफ बचाओ बचाओ का शोर रहा। यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। बस में मौजूद सभी 90 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड के दस्ते ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में पूरी बस जलकर राख हो गयी। बस में यात्रियों के सारे सामान जलकर खाक हो गए।

उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस टीम के प्रयास से सभी यात्री सुरक्षित है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुधाकर यादव ने बताया कि सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी